Hindi, asked by samvani6186, 1 year ago

मेरा प्रिय खेल फुटबॉल for 1std kids el9cuyion competition

Answers

Answered by azamamir078
1
फुटबॉल इस आधुनिक युग में भी विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। यह बहुत ही रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है जो आमतौर पर, दो टीमों के द्वारा युवाओं के आनंद और मनोरंजन के लिए खेला जाता है। यह प्रतियोगी आधार पर इनाम जीतने या पाने के लिए निर्णायकों के सामने भी खेला जाता है। मूल रुप से, यह ग्रामीणों द्वारा खेला जाता था (जिसे इटली में रग्बी कहा जाता है)। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, यह कहा जाता है कि, इसकी उत्पति चीन में हुई। यह दो टीमों के द्वारा खेला जाता है (जिसमें दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।), जिनका लक्ष्य एक-दूसरे के खिलाफ अधिकतम गोल करना होता है। इस खेल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 90 मिनट की होती है, जो 45-45 मिनट के दो भागों में विभाजित होती है। खिलाड़ी खेल के दो मध्यानों के बीच में कुछ समय के लिए अन्तराल भी लेते हैं, जो 15 मिनट से अधिक का नहीं हो सकता। इस खेल में एक रेफरी और दो लाइनमैनों के द्वारा (खेल के आयोजन में) सहायता की जाती है।

फुटबॉल खेलने के लाभ

फुटबॉल खेल एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है। यह बच्चों और युवाओं के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी विभिन्न लाभ प्रदान करता है। यह आमतौर पर, स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए खेला जाता है। यह विद्यार्थियों के कौशल, एकाग्रता स्तर और स्मरण शक्ति को सुधारने में मदद करता है। यह वो खेल है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है। यह व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है।

Similar questions