Hindi, asked by dharmesh199994, 6 months ago

मेरा प्यारा पक्षी - तोता​

Answers

Answered by desaiom1735
3

Answer:

तोता दिखने में बहुत ही सुंदर पक्षी होता है, जिसके कारण इसे बहुत से लोग अपने घर पालना पसंद करते हैं और इसे प्यार से मिट्ठू कहा जाता है। तोता न ही ज्यादा बड़ा होता है और न ही ज्यादा छोटा होता है, यह मध्यम आकार का पक्षी होता है। यह पक्षी ज्यादा गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। तोते का रंग कई प्रकार का होता है, जिनमें सतरंगी, सफ़ेद, नीला और पीला मुख्य है। लेकिन भारत में हरे रंग के तोते ज्यादा पाए जाते हैं।

तोते की लम्बाई सामान्यतया 10 से 12 इंच होती है और इसके गले के चारों ओर एक काले रंग की रिंग होती है, जिसे हिंदी में तोते की कंठी कहा जाता है। इसका सर इसके शरीर के मुकाबले छोटा होता है और इसकी आँखों का रंग काला और ऑंखें चमकीली होती है। इसके साथ ही तोते की आँखों के चारों और भूरे रंग की रिंग होती है, जो तोते की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है।

तोते के पंजे बहुत ही छोटे होते हैं जो बहुत ही नुकीले भी होते हैं, जिसके कारण तोता अपने भोजन को आसानी से अपने पंजो में पकड़ कर आसानी से खा सकता है। इसके पंखों की साइज़ भी छोटी ही होती है, इसके बावजूद भी तोते आसानी से उड़ान भर सकते हैं। इसकी चोंच का उपरी भाग मुड़ा हुआ होता है जो कि दूसरे पक्षियों में नहीं होता। इसकी चोंच का रंग लाल होता है।

तोते के बारे में रोचक तथ्य

तोता ही एक मात्र ऐसा पक्षी है जो भोजन को अपने पैरों में पकड़कर खाता है।

तोते भी इंसानों की जैसे मोटापे के शिकार होते हैं।

तोते का जीवनकाल 15 साल से 20 साल तक होता है।

भारत में तोते को घर में पालना गैरकानूनी है।

जितनी स्पीड में टाइगर दौड़ सकता है, उतनी ही स्पीड में तोता उड़ सकता है।

तोते अपने बच्चों के नाम देते है और वो नाम जीवन भर के लिए होते हैं।

तोते की चोंच लगातार बढ़ती रहती है।

दुनिया का सबसे बड़ा तोता Macaw लगभग 10cm लम्बा है।

दुनिया का सबसे छोटा तोता Pygmy है जिसका आकार हमारी उंगली के जितना है।

नर और मादा तोते दिखने में एक जैसे ही होते हैं।

Kakapo नामक तोते का वजन इतना ज्यादा है कि वो ठीक से उड़ नही पाता है इसलिये इसका शिकार जंगली जानवर आसानी से कर लेते है। यह प्राजाति विलुप्ति के कगार पर है।

Similar questions