Hindi, asked by jiyajuneja2011, 6 days ago

मेरे सपनों का भारत अनुच्छेद​

Attachments:

Answers

Answered by gopalpralhadpayghan
4

Answer:

हम जानते हैं कि हमारे भारत देश में गरीबी एक बहुत बड़ी समस्या है जहां लोगों को रहने के लिए घर और खाने के लिए खाना नहीं मिल रहा है। गरीबी की यह जिंदगी नर्क से भी कम नहीं है। भारत देश में आर्थिक असमानता बहुत है।

Explanation:

हम सभी जानते हैं कि आज हमारे भारत में रोज़गार को लेकर क्या हालत है। भारत में उन लोगों को भी रोज़गार नहीं मिल पा रहा है जो उसके काबिल हैं। बेरोज़गारी की समस्या भारत में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जब किसी देश में बेरोज़गारी की समस्या बढ़ती है तो उस देश में अपराध भी बहुत होते हैं। भारत में बेरोज़गारी के कारण भारत का विकास पर रुका हुआ है।

Answered by kumarisushil855
1

Explanation:

भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ सद्भाव में रहते हैं। हालांकि अभी भी देश के कई हिस्सों में किसी व्यक्ति के लिंग, जाति, पंथ, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव किया जाता है। मेरे सपनों का भारत ऐसा भारत होगा जहां किसी से ऐसा कोई भेदभाव नहीं है। भारत ने पिछले कुछ दशकों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बहुत विकास देखा है। मैं एक पूरी तरह से विकसित देश के रूप में भारत का सपना देखता हूं, जो न केवल उपर्युक्त क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करेगा बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी बरकरार रखेगा।

Similar questions