Hindi, asked by sh9immahale, 1 year ago

मेरा देश भारत विषय पर 200 शब्दों में निबंध लिखिए ।

Answers

Answered by Chirpy
397

      हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारत के वासी, जिसका सब देशों के निवासी आदर करते हैं। हमारा भारत सबसे महान है, उसे दुनिया में एक उच्च स्थान प्राप्त है। हमारा देश बहुत उन्नति कर रहा है। हमारे पास सब तरह की सुख सुविधायें हैं जो विदेश में लोगों के पास होती हैं। हमारा देश किसी बात में कम नहीं है। 

      इस वर्ष भारत की आज़ादी के 70 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। हमें अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई और देश के लिए शहीद होने वालों को याद करना चाहिए। उन लोगों ने हमारे देश के लिए कितना त्याग करा। अपने मन में अपने देश भक्तों के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागृत करनी चाहिए। हम भी अपने देश के लिए कुछ करने का निश्चय करें। उच्च शिक्षा प्राप्त करके विदेश न जायें बल्कि भारत में रहकर अपने देश की उन्नति के लिए काम करें।

      भारत की प्रशंसा करते हुए एक लेखक ने लिखा है, 'मेरा भारत वो भारत है जिसके पीछे संसार चला, चलता ही रहा और आगे बढ़ा, भगवान करे ये और बढ़े बढ़ता ही रहे और फूले फले'। प्राचीन काल से भारत ने दुनिया में अनेक योगदान किये हैं। गणित में शुन्य का ज्ञान सबसे पहले भारत में ही प्रकट हुआ। अनेक धर्मों का जन्म भारत में हुआ। बौध और जैन धर्म भारत से अन्य देशों में फैले। भारतीय संस्कृति का दुनिया में बहुत मान है।      





Answered by avinash993650
189

Answer:

भारत एक खूबसूरत देश है जो अपनी अलग संस्कृति और परंपरा के लिये जाना जाता है। ये अपने ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ के नागरिक बेहद विनम्र और प्रकृति से घुले-मिले होते हैं। ब्रिटिश शासन के तहत 1947 से पहले ये एक गुलाम देश था। हालाँकि, हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और समर्पण की वजह से 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। जब भारत को आजादी मिली तो पंडित जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और भारतीय झंडे को फहराया और कहा कि “जब दुनिया सोती है, भारत जीवन और आजादी के लिये जयागा

भारत मेरी मातृभूमि है और मैं इसे बहुत प्यार करता हूँ। भारत के लोग स्वभाव से बहुत ही ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। विभिन्न संस्कृति और परंपरा के लोग बिना किसी परेशानी के एक साथ रहते हैं। मेरे देश की मातृ-भाषा हिन्दी है हांलाकि बिना किसी बंधन के अलग-अलग धर्मों के लोगों के द्वारा यहाँ कई भाषाएँ बोली जाती हैं। भारत एक प्राकृतिक सुंदरता का देश है जहाँ समय-समय पर महान लोग पैदा हुए हैं और महान कार्य किये। भारतीयों का स्वाभाव दिल को छू लेने वाला होता है और दूसरे देशों से आये मेहमानों का वो दिल से स्वागत करते हैं।

Thankyou ☺️

hope it will help you

if you like then follow me and mark me as branilist

Similar questions