Hindi, asked by pramodkumar33217, 1 month ago

मेरी दृष्टि में नागालैंड इन हिंदी डिटेल​

Answers

Answered by kriti8524
0

Explanation:

नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ का 16वां राज्‍य बना। यह राज्‍य पूर्व में म्‍यांमार, उत्‍तर में अरूणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। यह पूर्व में 98 सेल्सियस तथा 96 सेल्सियस देशांतर तथा भूमध्‍य रेखा के उत्‍तर में 26.6 से‍ल्सियस तथा 27.4 सेल्सियस अक्षांश के बीच बसा हुआ है।

नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग कि.मी. तथा 2001 का जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 19,88,636 है। असम घाटी की सीमा से लगे क्षेत्र के अलावा इस राज्‍य का क्षेत्र अधिकांशतः पहाड़ी है। इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है और यह पर्वत श्रृंखला नागालैंड और म्‍यांमार के बीच एक प्राकृतिक सीमा रेखा खींच देती है।

नागा लोग भारतीय-मंगोल वर्ग लोगों में से है, जो भारत की उत्‍तर-पूर्वी पहाडियों से सटे क्षेत्रों और पश्चिमी म्‍यांमार के ऊपरी भाग में रहते हैं। नागालैंड की प्रमुख जनजातियां है: अंगामी, आओ, चाखेसांग, चांग, खिआमनीउंगन, कुकी, कोन्‍याक, लोथा, फौम, पोचुरी, रेंग्‍मा, संगताम, सुमी, यिमसचुंगरू और ज़ेलिआंग। नागा भाषा एक जनजाति से दूसरी जनजाति और कभी-कभी तो एक गांव से दूसरे गांव में भी अलग हो जाती है। तथापि इन्‍हें तिब्‍बत बर्मा भाषा परिवार में वर्गीकृत किया गया है।

बारहवीं-तेरहवीं शताब्‍दी में इन लोगों के असम के अहोम लोगों से धीरे-धीरे संपर्क हुआ, लेकिन इससे इन लोगों के रहन-सहन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। लेकिन उन्‍नीसवीं शताब्‍दी में अंग्रेजों के आगमन पर यह क्षेत्र ब्रिटिश प्रशासन के अधीन आ गया। स्‍वंतत्रता के पश्‍चात 1957 में यह क्षेत्र केंद्रशासित प्रदेश बन गया और असम के राज्‍यपाल द्वारा इसका प्रशासन देखा जाने लगा। यह नगा हिल्‍स तुएनसांग क्षेत्र कहलाया। यह जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरा और असंतोष पनपने लगा। अत: 1961 में इसका नाम बदलकर 'नागालैंड' रखा गया और इसे भारतीय संघ के राज्‍य का दर्जा दिया गया, जिस‍का विधिवत उद्घाटन 1 दिसंबर, 1963 को हुआ।

अगर उत्तर सही हो तो मुझे बेरनलीसट मे मेरा नाम डाल देना

धन्यवाद...

Similar questions