History, asked by ak0857406, 11 days ago

मेसोपोटामिया के सबसे पुराने मंदिर नगरों में से एक नगर कौन था​

Answers

Answered by Anonymous
2

Answer:

मेसोपोटामिया मूल रूप से दो शब्दो से मिलकर बना है-मेसो+पोटामिया,मेसो Uका अर्थ मध्य (बीच) और पोटामिया का अर्थ नदी है अर्थात दो नदियोँ के बीच के क्षेत्र को मेसोपोटामिया कहा जाता था। पश्चिमी एशिया में फारस की खाड़ी के उत्तर में स्थित वर्तमान इराक को प्राचीन समय में मेसोपोटामिया कहा जाता था मेसोपोटामिया की सभ्यता दजला और फरात दो नदियोँ के मध्य क्षेत्र में जन्म पली और विकसित हुई। इन नदियोँ के मुहाने पर सुमेरिय बीच में बेबीलोनिया तथा उत्तर में असीरिया सभ्यता का विकास हुआ इन सभ्यताओ के विषय में यह कहावत प्रचालित है सुमेरिया ने सभ्यता को जन्म दिया बेबीलोनिया ने उसे उत्पत्ति के चरम शिखर तक पहुँचाया और असीरिया ने उसे आत्मसात किया दुसरे शब्दो में सुमेरिया, बेबीलोनिया और असीरिया इन तीनो सभ्यताओ के सम्मिलन से जो सभ्यता विकसित हुई उसे मेसोपोटामिया की सभ्यता कहा गया। मेसोपोटामिया में चार प्रसिद्ध सभ्यताएं हुईं हैं -सुमेरिया, बेबीलोन, असीरिया, कैल्ड्रिया .

Explanation:

दो नदियों दजला और फरात के बीच की धरती पर इंसानी सभ्यता के पहले शहर बसे. ईसा पूर्व चौथी सदी से करीब 3,000 सालों तक मेसोपोटामिया की सभ्यता के सबूत मिलते हैं. ईसा पूर्व पहली सदी आते आते वहां बेबीलोन और निनवे जैसे कई शहर बस चुके थे.

मेसोपोटामिया की सभ्यता के अन्तर्गत, नगर के संरक्षक देवता हेतु नगर के पवित्र क्षेत्र में एक मन्दिर का निर्माण कराया जाता था, जिसे ‘जिगुरत’ या ‘जिग्गूरात’ कहा जाता था। यह मन्दिर किसी पहाड़ी पर या ईंटों के बने ऊँचे चबूतरे पर निर्मित किया जाता था। मन्दिर के साथ ही कुछ अन्य भवनों का निर्माण भी कराया जाता था, जो भण्डार-गृह तथा कार्यालयों के रूप में प्रयुक्त किए जाते थे। यह भवन कई मंजिले होते थे। इन भवनों की सबसे ऊँची मंजिल पर देवता का निवास माना जाता था तथा यहाँ बैठकर ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों एवं नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता था।

प्रत्येक नगर में एक प्रधान मन्दिर होता था। वहाँ का देवता नगर का संरक्षक देवता माना जाता था। नगर के संरक्षक देवता के लिए नगर के पवित्र क्षेत्र में किसी पहाड़ी पर या ईंटों के बने चबूतरे पर मंदिर का निर्माण किया जाता था, जिसे जिगुरत’ या “जिग्गूरात’ कहते थे।

Similar questions