मास्टर त्रिलोक सिंह का मोहन से क्या उम्मीद थी
Answers
Answered by
13
मास्टर त्रिलोक सिंह को मोहन से यह उम्मीद थी कि मोहन एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनेगा और उनके स्कूल का नाम रोशन करेगा।
शेखर जोशी द्वारा रचित ‘गलता लोहा’ पाठ में मोहन एक बहुत मेधावी छात्र था, वह पढ़ाई और गायन दोनों कलाओं में निपुण था। वह मास्टर त्रिलोक सिंह को बहुत प्रिय था। इस कारण मास्टर त्रिलोक सिंह ने उसे पूरे स्कूल का मॉनिटर बना कर रखा था। उन्होंने मोहन को कमजोर बच्चों को दंड देने का अधिकार भी दे दिया था। मोहन के अनेक गुणों के कारण मास्टर त्रिलोक सिंह ने यह घोषणा कर दी थी कि मोहन एक दिन बड़ा आदमी बनेगा और उनके स्कूल का नाम भी रोशन करेगा।
☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼
Similar questions