Geography, asked by ishuk4044, 9 months ago

मौसम के तत्त्व कौन-कौन से हैं?

Answers

Answered by Anonymous
3

Explanation:

जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक:

(i) अक्षांश- धरातल पर ताप का वितरण अक्षांश के अनुसार होता है। पृथ्वी पर प्राप्त सूर्य ताप की मात्रा सूर्य की किरणों के कोण पर निर्भर करती है। सूर्यताप की मात्रा किरणों के अनुसार बदलती रहती है। विषुवत रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ती हैं, अतः इन क्षेत्रों में तापमान अधिक रहते हैं तथा ध्रुवों की ओर किरणें तिरछी होती हैं अतः किरणों को धरातल तक पहुँचने के लिये वायुमण्डल के अधिक भाग को पार करना पड़ता है, अतः ध्रुवों की ओर के भागों में सूर्यताप की कम प्राप्ति के कारण तापमान कम रहते हैं।

(ii) समुद्र तल से ऊँचाई- किसी स्थान की समुद्र तल से ऊँचाई जलवायु को प्रभावित करती है, धरातल से अधिक ऊँचे भाग तापमान और वर्षा को प्रभावित करते हैं। समुद्र तल से ऊँचाई के साथ-साथ तापमान घटता जाता है, क्योंकि जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती जाती है, वायु हल्की होती जाती है। ऊपर की वायु के दाब के कारण नीचे की वायु ऊपर की वायु से अधिक घनी होती है तथा धरातल के निकट की वायु का ताप ऊपर की वायु के ताप से अधिक रहता है। अतः जो स्थान समुद्र तल से जितना अधिक ऊँचा होगा वह उतना ही ठण्डा होगा। इसी कारण अधिक ऊंचाई के पर्वतीय भागों में सदा हित जमीं रहती है।

(iii) पर्वतों की दिशा- पर्वतों की दिशा का हवाओं पर प्रभाव पड़ता है, हवाएँ तापमान एवं वृष्टि को प्रभावित करती हैं। इस प्रकार पर्वतों की दिशा तापमान को प्रभावित कर जलवायु को प्रभावित करती हैं। हिमालय पर्वत शीत-ऋतु में मध्य एशिया की ओर से आने वाली शीत हवाओं को भारत में प्रवेश करने से रोकता है, अतः भारत के तापमान शीत-ऋतु में अधिक नहीं गिर पाते हैं। हिमालय एवं पश्चिमी घाट के कारण ही भारत आर्द्र जलवायु वाला देश बना हुआ है।

(iv) समुद्री प्रभाव- समुद्रों की निकटता और दूरी जलवायु को प्रभावित करती है। जो स्थान समुद्रों के निकट होते हैं, उनकी जलवायु सम रहती है तथा जो स्थान दूर होते हैं, वहाँ तापमान विषम पाये जाते हैं। सागरीय धाराएँ भी निकटवर्ती स्थानीय भागों को प्रभावित करती हैं। ठंडी धाराओं के निकट के क्षेत्र अधिक ठंडे और गर्म जलधारा के निकटवर्ती तट उष्ण रहते हैं, अतः समुद्रों का प्रभाव जलवायु को विशेष प्रभावित करता है।

(v) पवनों की दिशा- पवनों की दिशा जलवायु को प्रभावित करती है। ठंडे स्थानों की ओर से आने वाली हवाएँ ठंडी होती हैं और तापमान को घटा देती हैं। इस प्रकार हवाएँ जलवायु को प्रभावित करती हैं।

Answered by pratyush15899
11

ताप, दाब, हवा, आर्द्रता, बादल और वर्षण मौसम और जलवायु के मुख्य तत्त्व हैं| ये तत्त्व पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं|

Similar questions