Geography, asked by daljeet12342, 6 months ago

मौसम परिवर्तन कैसे होता है ​

Answers

Answered by Anonymous
0

\huge{उत्तर}

वर्षा, सूर्य की किरणें, वायु, आद्रता एवं तापमान ऐसे कारक हैं जो किसी स्थान की ऋतु को प्रभावित करते हैं। मौसम में परिवर्तन अचानक हो सकता है एवं इसका अनुभव किया जा सकता है, जबकि ऋतु परिवर्तन होने में लंबा समय लगता है इसलिए इसे अनुभव करना अपेक्षाकृत कठिन है। पृथ्वी के पूरे इतिहास के दौरान ऋतु परिवर्तन होता रहा है।

\huge\mathfrak\red{itz\:Jyotsana☺}

Answered by pawansuthargogelao
0

Answer:

जहाँ मई, जून आते ही हमारा शरीर गर्मी से जलने लगता है तब हम मानसून के आने का इन्तेजार करते है और फिर अचानक आई बारिश मौसम को खुशनुमा बना देता है. इसके बाद बसंत ऋतु में मौसम बेहद सुहाना व् मन लुभावन सा बन जाता है. और फिर दिसम्बर में ठंड की दस्तक हमें परेशान करती है।

आपने शायद हर मौसम का आनंद लिया हो पर क्या आपने कभी इस Interesting Science Facts के बारे में सोचा है की आखिर ये मौसम बदलता कैसे है? तो आइये दोस्तों आज हम आपको बहुत ही आसान से शब्दों में interesting science facts को समझाते है।

कुछ लोग मानते है की इसके पिछे सारा खेल सूरज का है. जब हमारी पृथ्वी सूरज के नजदीक रहती है तो उस समय गर्मी पड़ती है और जब सूरज पृथ्वी से दूर चला जाता है तो सर्दी पड़ती है. हालाँकि यह तर्क एक दृष्टिकोण से तो सही लगता है लेकिन मौसम परिवर्तन का यह कारण नहीं होता इसीलिए यह तर्क बिलकुल गलत है।

यह बिलकुल सच है की हमारी पृथ्वी का परिक्रमा चक्र एक पूर्णतया गोलाकार ना होकर के एक असंतुलित आकार बनाती है. साल के कुछ पडाव में पृथ्वी सूर्य के बेहद करीब पहुँच जाती है।

हालाँकि, उत्तरी गोलार्द्ध (पृथ्वी के आधे हिस्से जो उत्तर में है) जहा बेहद ठंड पड़ती है जब पृथ्वी वहा सूरज के सबसे करीब होता है। वहा गर्मी तब पड़ती है जब सूरज पृथ्वी से सबसे अधिक दूर चला जाता है। इस तरह से सूरज की पृथ्वी से दूरी किसी भी तरह से सूरज को पृथ्वी पे होने वाले मौसम परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं बनाते है।

मौसम परिवर्तन का एक अलग ही कारण है, जिसे हमें ध्यान से समझना होगा।

पृथ्वी की धुरी जो की पृथ्वी के बिलकुल मध्य में स्थित होता है ऊपर से निचे के तरफ चलता है जिससे पृथ्वी अपने धुरी पर घुमती है। इस धुरी पर घूमते हुए पृथ्वी हर एक दिन में पुरे एक चक्कर लगा लेती है इसीलिए हमें दिन और रात मिलते है. लेकिन मौसम परिवर्तन के लिए कौन जिम्मेदार है?

मौसम परिवर्तन अनेक कारणों से होता है। इनमे से सबसे प्रमुख कारण है पृथ्वी का झुकाव जिससे हमें मौसम का अनुभव होता है. पृथ्वी अगर अपनी धुरी से हल्की सी झुकी नहीं होती तो हमें मौसम का ज्ञान ही नहीं होता।

मतलब गर्मी, सर्दी, बसंत ये सब का हमें अनुभव ही नहीं होता. मौसम में परिवर्तन के लिए हालाँकि कुछ अन्य कारक भी जिम्मेदार होते है जैसे उल्का पिंड, ज्वालामुखी, समुन्द्र आदि।

अब आप सोच रहे होंगे की पृथ्वी में यह झुकाव कैसे आया।

वैज्ञानिको का मानना है की बहुत वर्षो पहले जब पृथ्वी एकदम नई बनी थी उस समय किसी आकाशपिंड ने इसको जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते पृथ्वी एक ओर झुक गयी. अब चूँकि पृथ्वी अपने धुरी पर स्थिर होकर घुमती है तो यह झुकाव उस पर हमेशा ही बना रहता है।

यह टक्कर इतना जोरदार था की सौरमंडल में इस टकराव से निकले धुल के कण विशाल मात्र में चले गए और वैज्ञानिको का मानना है की इस टक्कर से निकले धुल के कण और टुकड़े मिलकर चन्द्रमा का निर्माण किये. हालाँकि कुछ वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं भी है।

Explanation:

hope it help u plz mark as brainlist and thanks also

Similar questions