Science, asked by shushsharma88, 5 hours ago

मांसपेशीय बल क्या है? इसका एक उदाहरण दीजिए।
बल क्या है ? संपर्कित बल तथा असंपर्कित बल की परिभाषा लिखिए।
संतलित तथा असंतलित बल क्या है?​

Answers

Answered by prevanth1507
1

Answer:

परिभाषा :

जब हम किसी वस्तु में अपने स्पर्श द्वारा बल लगाते हैं तो हम उसे मांसपेशीय बल या पेशीय बल कहते हैं।

विशलेषण :

जब हम किसी वस्तु को अपने हाथों से उठाते हैं तो उसमें हमारे मांसपेशी द्वारा बल लगाया जाता है। उसे हम मांसपेशीय बल या पेशीय बल कहते हैं।

उदाहरण :

जब हम जमीन पर पड़ी किसी वस्तु को उठाते हैं तो मांसपेशीय बल कार्य करता है।

जब घोड़ा तांगा खींचता है तो वह अपने शरीर की मांसपेशी द्वारा टांगों पर मांसपेशीय बल लगाता है।

इसी प्रकार जब भारोत्तोलक(boudybuilder) भार उठाता है तो वह हाथो तथा पैरों की मांसपेशी द्वारा बल लगाता है।

Answered by syedtahir20
1

मांसपेशीय बल क्या है?

जब हम किसी वस्तु को अपने हाथों से उठाते हैं तो उसमें हमारे मांसपेशी द्वारा बल लगाया जाता है। उसे हम मांसपेशीय बल या पेशीय बल कहते हैं।

उदाहरण :

जब हम जमीन पर पड़ी किसी वस्तु को उठाते हैं तो मांसपेशीय बल कार्य करता है।

जब भारोत्तोलक भार उठाता है तो वह हाथो तथा पैरों की मांसपेशी द्वारा बल लगाता है।

बल क्या है ?

बल, द्रव्यमान के साथ वस्तु का एक परस्पर क्रिया है, जो वस्तु के वेग को बदलने का कारण बनता है। इसे किसी विशेष वस्तु को धकेलने या खींचने के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। बल, एक सदिश राशि है जिसका अर्थ है कि इसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।

उदाहरण :  जब आप किसी गेंद को धक्का देने की कोशिश करते हैं, तो यह, गेंद पर लगने वाले बल के कारण होता है जो इसकी गति को बदल देता है।

संपर्कित बल  :

संपर्क बल जो बल वस्तु के संपर्क में आने पर कार्य करें उसे संपर्क बल कहते हैं। संपर्क बल दो प्रकार का होता है- पेशीय बल, घर्षण बल।

असंपर्कित बल :

वह बल जो किसी वस्तु के सम्पर्क में आए बिना ही वस्तुएँ बल का अनुभव करे असम्पर्क बल कहलाता है।

संतुलित बल :

संतुलित बल से तात्पर्य उस बल से है जो वस्तु की गति की स्थिति को नहीं बदलता है।

असंतुलित बल :

असंतुलित बल वह है जो वस्तु की गति की स्थिति में परिवर्तन का परिणाम है।

Similar questions