Hindi, asked by sangeetagautam0987, 2 months ago

मिशन शक्ति की सफलता के विभिन्न आयाम पर निबंध​

Answers

Answered by archigamit10
14

Answer:

नारी को अपनी सुरक्षा और अधिकार के प्रति जागरूक कराएगा `मिशन शक्ति`

महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है. नवरात्रि के पहले दिन यानी 17 अक्टूबर से 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ किया गया. यह मिशन 25 अक्टूबर तक चलेगा. सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह योजना बनाई गई है. शारदीय से वासंतिक नवरात्रि के बीच (अक्टूबर से अप्रैल) तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा. अप्रैल 2020 तक हर महीने एक हफ्ते के लिए मिशन शक्ति का आयोजन होगा.

उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं की रक्षा के लिए मिशन शक्ति शुरू किया है, मुख्यमंत्री जी ने खुद इस अभियान की शुरुवात की है. यह अभियान अभी शुरुवात पहले चरण में 25 अक्टूबर तक चलेगा. फिर मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि आगे अगले साल तक अप्रैल माह तक हर महीने इस अभियान को महिलाओं की रक्षा की जागरूकता के लिए चलाया जायेगा, जो हर महीने एक सप्ताह के लिए चलाया जायेगा. सरकार ने यह भी कहा है कि इस अभियान को हर महीने अलग अलग थीम के साथ आयोजित किया जायेगा, ताकि लोगों में जागरूकता बड़े, और लोग बढ़ चढ़ कर इस अभियान का हिस्सा बनें.

मिशन शक्ति अभियान की विशेषताएं –

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के जो भी केस कोर्ट में जायेंगें उन्हें फ़ास्ट ट्रैक के तहत जल्द जल्द से उसकी सुनवाई की जाएगी.

बलात्कार के केस को तो सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, और उन्हें अपराधियों को कड़ी से कड़ी कठोर सजा दी जाएगी. सरकार ने यह भी कहा है बलात्कारीयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा, न ही उनके प्रति कोई नरमी बरती जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया है कि अब से उत्तरप्रदेश पुलिस फ़ोर्स में 20 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की जा रही है, इसमें बेटियों की भर्तीयां कर राज्य में सभी बेटियों को इसके लिए उत्साहित किया जायेगा.

मिशन शक्ति अभियान से राज्य एवं देश के अलग-अलग कई विभाग को भी जोड़ा जायेगा जिसमें अभी 24 विभाग चुने गए है, जो सरकारी या स्थानीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संघटन होंगें.

महिलाओं के विरुध्य जो भी अपराधी होगा, उसका अपराध साबित हो जाने के बाद उसकी तस्वीर को जगह-जगह चौराहे पर लगाया जाता है, ताकि सभी को पता चले कि अपराधी कौन है और बाकि लोग भी इससे सबक लेकर ऐसा काम करने की सोचे भी न.

योजना में जगह जगह पुलिस मनचले और शोहदों की धरपकड़ कर उन्हें कड़ी सजा देगी.

सरकार ने यह भी कहा है कि उत्तरप्रदेश के सभी पुलिस थाने में महिलाओं के लिए एक अलग से कमरे में हेल्पडेस्क होगा, जहाँ महिलाओं से पूछताछ के लिए अधिकारी और सिपाही भी महिला होगी.

उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा है कि अब राज्य सरकार इस तरह के अपराध को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों के लिए उत्तरप्रदेश की भूमि पर कोई जगह नहीं है.

राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिलों, ग्राम पंचायत को अभियान के क्रियान्वन को लेकर आदेश दे दिए है. राज्य सरकार सभी जिलों से समय समय पर जानकारी भी लेगी, कि किस जिले इसका कितना काम हुआ |

मिशन शक्ति अभियान तीन चरणों में होगा –

सरकार ने बताया है कि यह अभियान 180 दिन तक तीन चरणों में चलेगा. अभी पहले चरण में 25 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा, उसके बाद अप्रैल तक हर महीने एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा. सरकार इस अभियान को अलग अलग थीम के साथ आयोजित करेगी.

Explanation:

मिशन शक्ति अभियान कैसे काम करेगा –

पुलिस अभियान के चलते सभी जिलों गाँव में मिशन शक्ति की जीप या दोपहिया में महिला पुलिस अधिकारी खुद जाकर जांच करेंगी और मनचलों की धर पकड़ करेंगी.

मिशन शक्ति अभियान की शुरुवात हरी झंडी दिखाकर की गई, पुलिस अधिकारीयों ने एक वहां को मिशन शक्ति अभियान के जागरूक रथ के रूप में तैयार किया है, जो जगह जगह जाकर लोगों में अभियान के बारे जानकारी देकर उनमे जागरूकता फैलाएगा.

कुछ महिला पुलिस पिंक कलर की स्कूटी में जगह जगह जाकर जागरूक करेंगी.

मिशन शक्ति अभियान के मुख्य बिंदु

नाम

मिशन शक्ति अभियान

कहाँ शुरू हुआ

उत्तरप्रदेश

किसने शुरू किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कब शुरू हुआ

अक्टूबर 2020

लाभार्थी

प्रदेश की बेटियां महिलायें

कारण

महिलाओं की सुरक्षा के लिए

विभाग

महिला कल्याण एवं बाल विकास

कुल चरण

तीन

Answered by sanket2612
0

Answer:

'मिशन शक्ति' ओडिशा सरकार द्वारा चिन्हित प्रमुख विकास पहलों में से एक है।

यह सर्वविदित है कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण उनके सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस प्रकार महिलाओं को स्वतंत्र रोजगार और आय प्राप्त करने में सक्षम बनाकर आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

इसलिए, 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम के तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूहों (डब्ल्यूएसएचजी) को बढ़ावा देना 2001 में महिला सशक्तिकरण प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में अपनाया गया था।

"मिशन शक्ति" विभिन्न सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों (डब्ल्यूएसएचजी) को बढ़ावा देने के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता मिशन है, जिसे 8 मार्च 2001 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य में शुरू किया गया था।

मिशन शक्ति का स्पष्ट उद्देश्य क्रेडिट और बाजार से जुड़ाव प्रदान करके लाभकारी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है।

मिशन शक्ति के तहत डब्ल्यूएसएचजी के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

इसमें परिकल्पना की गई है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाएं WSHG का हिस्सा होंगी।

#SPJ2

Similar questions