Hindi, asked by RamanBhardwajRB1060, 8 months ago

मगध की प्राचीन राजधानी का नाम क्या था और वह कहां अवस्थित थी?

Answers

Answered by bhatiamona
8

Answer:

मगध की प्राचीन राजधानी का नाम गिरीव्रज या राजगृह था, वर्तमान में इसे राजगीर नाम से जाना जाता है। यह पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ एक नगर था। यह आज के बिहार राज्य में स्थित है।

मगध प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में से एक जनपद था। यह महाजनपद अत्यंत शक्तिशाली राज्यतंत्रों में से एक था। यह अपने समय में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली महाजनपद था। इसके गौरवमई इतिहास का वर्णन अनेक ग्रंथों में मिलता है। इस साम्राज्य के शासकों में चंद्रगुप्त मौर्य, बिंदुसार, अशोक महान आदि रहे हैं। बाद में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र बन गई थी।

Answered by sikandramahto1977
1

Answer:

तारानाथ कौन थे उन्होंने नालंदा को किसक जन्मभूमि बताया है

Similar questions