Hindi, asked by DevduttNair737, 8 months ago

महाभोज उपन्यास के प्रतिपाद्य पर प्रकाश डालिए

Answers

Answered by shishir303
12

महाभोज उपन्यास के प्रतिपाद्य पर प्रकाश...

‘मन्नू भंडारी’ द्वारा लिखित ‘महाभोज’ उपन्यास एक राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला उपन्यास है। जिसने समकालीन राजनीतिक परिस्थितियों का प्रसंगानुसार चित्रण किया गया है। उपन्यास की पृष्ठभूमि उस समय की है, जब आपातकाल के बाद कांग्रेस की पराजय हो रही थी और जनता पार्टी का उदय हो रहा था।

महाभोज उपन्यास का परिवेश हमारे आज के आधुनिक राजनीतिक जीवन जैसा है। उपन्यास बेहद रोचक शैली में लिखा गया है, जिसे पढ़कर उसमें अवास्तविकता का बोध बिल्कुल भी नहीं होता। महाभोज उपन्यास में अनेक कथाओं का संयोजन मिलता है। महाभोज उपन्यास में मौलिकता के साथ-साथ मार्मिक प्रसंगों का संयोजन होने के कारण कथानक की संरचना में कोई भी कमी नहीं आने पाई है।

कथावस्तु की दृष्टि से यह उपन्यास आरंभ से अंत तक सार्थक रहा है। उपन्यास के संवाद कथा चलने के साथ-साथ पात्रों की चारित्रिक विशेषताओं का परिचय देने में पूर्णता सफल रहे हैं। इस उपन्यास के संवाद, संक्षिप्त, सरल हैं। उपन्यास में राजनीतिक घटनाओं का वर्णन किया गया है। उपन्यास की भाषा शैली मुख्यतः बोलचाल की आम भाषा देसी है, जो एकदम सरल एवं सुबोध है।

इस उपन्यास के माध्यम से मन्नू भंडारी ने यह कहने का प्रश्न किया है कि आज की राजनीति चंद नेताओं के हाथ का खिलौना बन कर रह गई है। जिसके पास धन और बल का जोर है। वह ही राजनीति में अपना प्रभाव रखता है। उन्होंने राजनीति के बाहुबल का यथा चित्रण महाभोज उपन्यास में किया है।

महाभोज उपन्यास का कथानक सरवन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित सरोहा नामक एक गांव है यहां पर विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कथानक का आरंभ कहानी के एक पात्र विशेसर की मौत की घटना से होता है। सरोहा गांव की हरिजन बस्ती में आगजनी की घटना होने से अनेक लोगों की निर्मम हत्या कर दी जाती है। विशेसर के पास इस घटना की सत्यता के प्रमाण थे और वह इन प्रमाणों को दिल्ली जाकर अधिकारियों को सौंप कर बस्ती के लोगों को न्याय दिलवाना चाहता था। लेकिन राजनीतिक षड्यंत्र विशेषर को ही जेल में डलवा दिया जाता है और उसकी हत्या करवा दी जाती है। विशेसर साथी बिंदा इस प्रतिरोध को जिंदा रखता है। बिंदा को भी राजनीतिक षड्यंत्र रच कर जेल में डाल दिया जाता है। फिर एक पुलिस अधीक्षक सक्सेना इस प्रतिरोध को जारी रखता है।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

Similar questions
Biology, 11 months ago