Accountancy, asked by ms0477213, 9 hours ago


'महंगी होती उपचार व्यवस्था' विषय पर एक आलेख लिखिए।​

Answers

Answered by mad210216
5

महंगी होती उपचार व्यवस्था

Explanation:

आज के समय में हमारे देश में महंगी उपचार व्यवस्था, लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। वर्तमान समय में कुछ डॉक्टर मरीजों की सेवा करने के बजाय उनसे ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्त करने के बारे में सोचते है। किसी रोग के उपचार के लिए वे महँगी दवाइयां और प्रक्रिया का सुझाव करते है।डॉक्टरों में संवेदनशीलता की भावना का अभाव देखने को मिल रहा है। मरीज के रिश्तेदारों से अधिक पैसा कमाने के लिए डॉक्टर मरीज के बीमारी को बढ़ाचढ़ाकर बताते है। बड़े अस्पतालों में कुछ ही दिनों के लिए भर्ती हो जाने पर आम आदमी को लाखों का बिल चुकाना पड़ता है। चिकित्सा क्षेत्र बढ़ता जा रहा है, परंतु सारे अस्पताल लोगों से पैसे कमाने में लगे हुए है।

Similar questions