Environmental Sciences, asked by mamataswami2000, 2 months ago

महिलाओं के घर के काम को कम महत्व क्यों दिया जाता है​

Answers

Answered by shishir303
6

O  महिलाओं के घर के काम को कम महत्व क्यों दिया जाता है​?

► महिलाओं के घर के काम को कम महत्व इसलिए दिया जाता है, क्योंकि पुरुष प्रधान अर्थात पितृ सत्तात्मक इस समाज में महिलाओं को हमेशा दोयम दर्जे का समझा जाता रहा है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी अनुत्पादी कार्य समझा जाता है। आमतौर पर समाज में उन्हीं कार्यों को महत्वपूर्ण माना जाता है जिन से धन की उत्पत्ति होती हो अर्थात धन लाभ करवाने वाले कार्यों को महत्वपूर्ण माना जाता है या बाहरी गतिविधियों से संबंधित कार्यों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

महिलाओं के घर काम से किसी धन की उत्पत्ति नहीं होती अर्थात महिलाओं को घर का काम करने के बदले में कोई धन नहीं मिलता और उनके घर काम के कार्य को उनका कर्तव्य मानकर कम महत्व दिया जाता जाता है। हालांकि घर का काम करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना जीवन के अन्य कार्य, लेकिन चूँकि इन कार्यों का संबंध धन से नहीं होता और महिलाओं को इन कार्यों के संबंध में कोई परिश्रमिक नही मिलता, इस कारण घर काम को कर्तव्य मानकर उसे कम महत्व दिया जाता है।

दूसरा कारण है कि हमारे समाज में महिलाओं के प्रति मानसिकता भी दोयम दर्जे की रही है। महिलाओं को हमेशा पुरुषों कमतर माना जाता है। इस कारण उनके द्वारा किए गए कार्य को कम महत्व का मान लिया जाता है।

हालांकि आज के समाज में धारणाएं बदल रही हैं। महिलाएं पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में अपना महत्व स्थापित कर रही हैं और वह केवल घर काम तक सीमित नहीं रह गई।  शहरी क्षेत्रों में पुरुष भी महिलाओं के साथ घर के कार्य में हाथ बटांते हैं। इस कारण आधुनिक समाज में और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए घर कार्य को महत्वपूर्ण माना जाने लगा है। धीरे-धीरे समाज के इस क्षेत्र में सुधार आता जा रहा है, एक दिन ऐसा समय अवश्य आएगा, जब महिलाओं के घर कार्य को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाएगा जितना कि पुरुष के द्वारा किए गए कार्यों को माना जाता है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न—▼

गाँव की महिला की साइकिल की तुलना किससे की गई है

https://brainly.in/question/30568980  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by roop1singh007
4

token coins kamo ke paise nahin milte

Similar questions