Economy, asked by rohitdcassi5786, 10 months ago

महिलाओं का स्वास्थ्य गहरी चिंता का विषय कैसे बन गया है?

Answers

Answered by nikitasingh79
0

Answer:

महिलाओं का स्वास्थ्य गहरी चिंता का विषय निम्न प्रकार बन गया है :  

भारत में कुल जनसंख्या का लगभग आधा हिस्सा महिलाओं का है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सेवा में कई मुश्किलें उठानी पड़ती है। देश में 2001 में 927 से 2011 में 914 तक बाल लिंगानुपात में गिरावट कन्या भ्रूण हत्या की बढ़ती घटनाओं की ओर इशारा करती है। 15 साल से कम उम्र की 3,00,000 लड़कियों की न केवल शादी हो चुकी है बल्कि वे कम से कम एक बच्चा पैदा कर चुकी हैं। 15-49 वर्ष की आयु वर्ग की 50 प्रतिशत से अधिक विवाहित महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाला रक्ताल्पता है, जो मातृ मृत्यु में 19 प्रतिशत का योगदान देता है। गर्भपात भी भारत में मातृ रुग्णता और मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की प्रमुख कमियाँ क्या हैं?

https://brainly.in/question/12325639

हमारे देश की जनता के स्वास्थ्य की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

https://brainly.in/question/12325648

Similar questions