Hindi, asked by sngdhaprk, 4 months ago

Mahabharat wale Bheem per line in Hindi​

Answers

Answered by sᴡᴇᴇᴛsᴍɪʟᴇ
14

Answer:

भीम अथवा 'भीमसेन' महाभारत के प्रसिद्ध पाँच पांडवों में से दूसरे थे। उनमें दस हज़ार हाथियों का बल था और वह गदा युद्ध में पारंगत थे। दुर्योधन की ही तरह भीम ने भी गदा युद्ध की शिक्षा श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम से पाई थी। भीम ने ही दुर्योधन और दुःशासन सहित गांधारी के सौ पुत्रों को मारा था।

Answered by priyanshukalwaniya77
1

Answer:

संपादित करें

हिंदु धर्म के महाकाव्य महाभारत के अनुसार भीम पाण्डवों में दूसरे स्थान पर थे। वे पवनदेव के वरदान स्वरूप कुन्ती से उत्पन्न हुए थे, लेकिन अन्य पाण्डवों के विपरीत भीम की प्रशंसा पाण्डु द्वारा की गई थी। सभी पाण्डवों में वे सर्वाधिक बलशाली और श्रेष्ठ कद-काठी के थे एवं युधिष्ठिर के सबसे प्रिय सहोदर थे। भीमसेन पौराणिक बल का गुणगान पूरे काव्य में किया गया है। जैसे:- "सभी गदाधारियों में भीम के समान कोई नहीं है और ऐसा भी कोई जो गज की सवारी करने में इतना योग्य हो और बल में तो वे दस हज़ार हाथियों के समान है। युद्ध कला में पारंगत और सक्रिय, जिन्हें यदि क्रोध दिलाया जाए जो कई धृतराष्ट्रों को वे समाप्त कर सकते हैं। सदैव रोषरत और बलवान, युद्ध में तो स्वयं इन्द्र भी उन्हें परास्त नहीं कर सकते।"

Explanation:

If my answer is correct, please life my answer

Similar questions