History, asked by taraduttkarsog1998, 8 days ago

महमूद गजनबी और महमूद गौरी के भारत पर आक्रमण की सफलता के कारणों का वर्णन करें​

Answers

Answered by sunakar483
1

महमूद गजनवी पश्चिमी एशिया की छोटी-सी रियासत 'गजनी' का महत्त्वाकांक्षी शासक था। धन प्राप्ति के उद्देश्य से उसने लगभग 1000 ई. से 1027 ई. तक उत्तर भारत में अनेक भागों पर आक्रमण किया। महमूद गजनवी ने भारत पर कुल 17 बार आक्रमण किये, जिसमें उसे सफलता मिली। गजनवी ने अनेक धार्मिक स्थलों को नष्ट किया एवं अपार धन-सम्पत्ति लूटकर गजनी ले गया। भारत में राजनीतिक एकता के अभाव के कारण वह अपनी योजनाओं में सफल रहा।

अफगानिस्तान की एक छोटी-सी रियासत गौर के शासक मुहम्मद गौरी ने पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया। उसका भारत पर आक्रमण करने का उद्देश्य धन प्राप्ति व इस्लाम का प्रचार करना था। भारतीय राजाओं के आपसी संघर्ष का लाभ उठाते हुए गौरी ने लगभग 1175 ई. में भारत पर पहला आक्रमण कर मुल्तान तथा सिन्ध पर भी अधिकार किया।

Similar questions