Hindi, asked by yuvrajgoswami27, 1 month ago

मक्खी क्या क्या रोग फैला सकती है?​

Answers

Answered by sharmalallan121
0

Answer:

sleeping sickness

Explanation:

plzz mark me brainliest

Answered by aarti04550
2

Answer:

घर में मच्छरों के अलावा एक और जीव रहता है, जिससे सबको परेशानी होती है, वो है मक्खी। मक्खियों की भिनभिनाहट अच्छे खासे मूड को खराब कर देती है। इस वज़ह से सब परेशान होते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि मक्खियां इंसान के लिए खतरनाक रोग फैलाने वाले जीवाणुओं की वाहक होती है।। मक्खियों की वज़ह से कई तरह के गंभीर रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि मक्खियां हमेशा हमारे चारों ओर के वातवारण में हमसे संपर्क में रहती हैं। इसलिए रोगों को फैलाने में इनकी भूमिका मानी जाती रही है।

अब यह बता वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हो चुकी है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक जर्नल में प्रकाशित एक शोध के बाद मक्खियों द्वारा होने वाले खतरे की यह बात साबित हो चुकी है।

अमेरिका की पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डोनाल्ड ब्रायेंट ने यह शोध किया है। उनके अनुसार मक्खियां रोगाणुओं को एक जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने में अहम भूमिका निभाती हैं। मक्खियों को रसोई के आसपास सबसे ज्यादा देखा जाता है। किसी भी बीमारी या महामारी की स्थिति में मक्खियों से रोगाणु बहुत ही जल्दी फैलते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने इस बारे में तीन अलग-अलग महाद्वीपों में 116 मक्खियों के माइक्रोबायोम का परीक्षण किया। कई मामलों में उन्होंने पाया कि ये मक्ख्यिां सैकड़ों अलग-अलग प्रजातियों के रोगाणुओं को लाने ले जाने का काम करती हैं। यह इंसान के लिये काफी खतरनाक साबित होता हैं। कई बार महामारी फैलाने में मक्खियों का ही अहम किरदार होता है।

सिंगापुर के नान्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता स्टीफन शूटर ने बताया है कि मक्खी के शरीर में पैर और पंख पर सबसे ज्यादा कीटाणु जमा रहते हैं। ये अंग सबसे ज्यादा जैव विविधता का प्रदर्शन करते हैं। कई तरह के गंभीर रोग फैलाने वाले जीवाणु मक्खियों का इस्तेमाल किसी विमान की तरह करते हैं।

Explanation:

मुझे आशा है कि यह उत्तर आपके लिए उपयोगी है

धन्यवाद

Similar questions