Hindi, asked by aankitassingh92, 10 months ago

मकरध्वज मनोज,मनमथ,इन्दुशेखर,पदमासना,गरुडध्वज, शैलपुत्री, हियकन्या, रेवती रमण, राधारमण, जानकी बल्लभ,वाचसपति,विषधर, तिरंगा, रत्नगर्भा, वसुंधरा, वारिस, पंजाब, महावीर का समास विग्रह

Answers

Answered by shishir303
12

प्रश्न में पूछे गये शब्दों का समास विग्रह इस प्रकार होगा....

मकरध्वज ▬ मकर का ध्वज है जिसका – कामदेव (बहुव्रीहि समास)

मनोज ▬ मन में जन्म लेने वाला – कामदेव (बहुव्रीहि समास)

मन्मथ ▬ मन को मथने वाला – कामदेव (बहुव्रीहि समास)

इन्दुशेखर ▬ इन्दु (पार्वती) का शेखर (पति) है जो – भगवान शिव (बहुब्रीहि समास)

पदमासना ▬ कमल का आसन है जिसका – लक्ष्मी (बुहव्रीहि समास)

गरुडध्वज ▬ गरुड़ है ध्वज जिसका – भगवान विष्णु (बहुव्रीहि समास)

शैलपुत्री ▬ शैल (हिमालय) की पुत्री है जो — माँ दुर्गा या पार्वती (बहुव्रीहि समास)

हिमकन्या ▬ हिम की कन्या (तत्पुरुष समास)

रेवतीरमण ▬ रेवती के साथ रमण करने वाले – श्रीकृष्ण (बहुव्रीहि समास)

राधारमण ▬ राधा के साथ रमण करने वाले – श्रीकृष्ण (बहुव्रीहि समास)

जानकी बल्लभ ▬ जानकी (सीता के जो हैं वल्लभ (पति) – श्रीराम (बहुव्रीहि समास)

वाचस्पति ▬ वाचः (वाणी) का पति (तत्पुरुष समास)

विषधर ▬ विष को धारण करने वाला – सर्प (बहुव्रीहि समास)

तिरंगा ▬ तीन रंगो वाला (द्विगु समास)

रत्नगर्भा ▬ रत्नों के गर्भ वाली – पृथ्वी (बहुव्रीहि समास)

वसुंधरा ▬  वसु (धन, रत्न) को धारण करने वाली – पृथ्वी (बहुव्रीहि)

लावारिस ▬ जो किसी की वारिस न हो (अव्यवी भाव)

पंजाब ▬ पाँच नदियों का क्षेत्र (द्विगु)

महावीर ▬ महान हैं जो वीर – हनुमान (बहुव्रीहि)

Similar questions