English, asked by sivansh03, 5 hours ago

)Make sentences using thes phrases.

1) To burn might night oil.

2) To be of same feathers.

3) An iron will

4) Castles in the air

5) A red- letter day​

Answers

Answered by jayantsikri1900
0

Explanation:

कक्षा- सप्तमी

पाठ- 4 आगच्छ! भोजनं कुर्याम्

( आओ! भोजन करें/भोजन खाएँ)

हिन्दी-

( सातवीं कक्षा के सभी छात्र अध्यापिका के साथ मनोरंजन के लिए 'एक बाग' में जाते हैं | भोजन के समय बच्चे इकट्ठे होते हैं | वे भोजन के विषय में आपस में बातचीत करते हैं |)

शिक्षिका __अरे बच्चों! तुम सबने अच्छी तरह से खेला अथवा नहीं ?बच्चे ___( बहुत उत्साह से )अध्यापिका जी खेले ! अच्छी तरह से खेले |

शिक्षिका ____तो आओ ! अब मिलकर हम सभी भोजन करेंगे |दिखाओ आपके भोजन में क्या-क्या है ? (सब छात्र अपना भोजन दिखाते हैं , परंतु किसी के भी पास रोटी अथवा सब्जी नहीं थी |)

शिक्षिका __ प्यारे छात्रों !सोचो और कहो, हम सभी भोजन क्यों खाते हैं ?भोजन से क्या होता है? सुजाता! तुम बोलो |

सुजाता ___भोजन से ताकत मिलती है | भोजन से ही शरीर अच्छी तरह काम करता है |

अध्यापिका____ अच्छा, मानव! अब तुम बताओ _भोजन से शक्ति कैसे प्राप्त होती है?

मानव___ शरीर की कोशिकाओं में जो कुछ भी निर्बलता होती है ,भोजन से ही पूरी होती है |

शिक्षिका ____सुंदर कहा | क्या किसी भी भोजन से शरीर ताकतवर होता है ?

अनुज ____नहीं महोदया जी ! पौष्टिक भोजन से |

शिक्षिका ____बहुत अच्छा | कहो पौष्टिक भोजन क्या होता है ?

मनस्वनी ____ मैं कहती हूंँ | पौष्टिक अर्थात् संतुलित भोजन |

सुधीर ___ जिस भोजन में सारे तत्व हों; जैसे __प्रोटीन, वसा ( चर्बी ),खनिज पदार्थ, पानी, रूखे (बिना स्वाद व चिकनाई वाले) अंश और विटामिन|

अध्यापिका __ बहुत अच्छा | इन तत्वों से क्या होता है?

प्रगति ____'प्रोटीन' इस तत्व से नई कोशिकाओं का जन्म होता है |कार्बोहाइड्रेट और वसा हमें नई शक्ति देते हैं |

अध्यापिका___ ठीक कहा है| आदित्य !कहो , खनिज पदार्थ क्या करते हैं ?

आदित्य____ खनिज पदार्थों से हमारा शरीर पुष्टि प्राप्त करता है |इनके अभाव में शरीर में अनेक रोग हो जाते हैं |

लता___ खनिज पदार्थों में लोहा (लौह तत्व ),कैलशियम, पोटैशियम, आयोडीन ये तत्व होते हैं | इनके बिना शरीर कमजोर हो जाता है| ये तत्व सब्जियों से, फलों से, दूध से और नमक से भी प्राप्त होते हैं |

श्यामा ___ हे शिक्षिका जी ! रूक्षांश क्या होते हैं और इनकी उपयोगिता क्या है?

शिक्षिका____ रूक्षांश भोजन की पाचन क्रिया ( पचने के काम) में सहायता करते हैं | इसलिए कच्ची सब्जी ,फलों ,ककड़ी ,खीरा आदि को हर रोज खाना चाहिए| हे विवेक ! कहो क्या ज्ञान हुआ ?

विवेक ____हे शिक्षिका जी! हमें भोजन में हर रोज उचित रूप से दूध, चावल ,दाल ,घी, मक्खन ,रोटी, फलों और सब्जियों को खाना चाहिए तभी हम स्वस्थ होंगे|

शिक्षिका___ सुंदर | अच्छा जाना| आओ, भोजन करके घर को चलते हैं|

( सभी भोजन करके प्रसन्नता से बस की ओर जाते हैं)

Similar questions