ममता सेममता से झोपड़ी में किसने आश्रय
मांगा
Answers
Answered by
0
ममता से झोपड़ी में आश्रय मांगने मुगल बादशाह हुमायूँ आया था।
शेरशाह सूरी से चौसा के युद्ध में आने के बाद जब हुमायूँ अपनी जान-बचाने को इधर-उधर भटक रहा था तो उसके साथी उससे बिछड़ गये। वह रास्ता भूल गया और रात भी हो चली थी। वह भूखा प्यासा था और थक भी चुका था। उससे चला-फिरा भी नहीं जा रहा था, ऐसी स्थिति में उसे ममता की झोपड़ी दिखाई दी और वह ममता की झोपड़ी में आश्रय मांगने के लिए आया। ममता ने अतिथि धर्म का निर्वाह करते हुए उसको मुगल बादशाह जानकर भी शरण दी।
ममता रोहतास दुर्ग के मंत्री चूड़ामणि की पुत्री थी। उसके पति का देहांत हो चुका था और वह विधवा स्त्री थी। जब रोहतास दुर्ग पर शेरशाह सूरी का अधिकार हो गया और शेरशाह सूरी ने ममता के पिता की भी हत्या कर दी तो ममता ने रोहतास दुर्ग छोड़ दिया और झोपड़ी में रहने लगी।
☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼
Similar questions
Math,
4 months ago
Computer Science,
4 months ago
Math,
10 months ago
Social Sciences,
10 months ago
English,
1 year ago
Science,
1 year ago
Math,
1 year ago