Hindi, asked by gulshanarya828, 7 months ago

मन्च
गतिविधि-अपनी जानकारी के आधार
पर
एक किसान का वर्णन अपने
शब्दो में कीजिए।
36​

Answers

Answered by XxEVILxspiritxX
40

Answer:

mark me as brainlieest

Explanation:

किसान उन्हें कहा जाता है, जो खेती का काम करते हैं। इन्हें कृषक और खेतिहर के नाम से भी जाना जाता है। ये बाकी सभी लोगो के लिए खाद्य सामग्री का उत्पादन करते है। इसमें फसलों को उगाना, बागों में पौधे लगाना, मुर्गियों या इस तरह के अन्य पशुओं की देखभाल कर उन्हें बढ़ाना भी शामिल है। कोई भी किसान या तो खेत का मालिक हो सकता है या उस कृषि भूमि के मालिक द्वारा काम पर रखा गया मजदूर हो सकता है।

अच्छी अर्थव्यवस्था वाले जगहों में किसान ही खेत का मालिक होता है और उसमें काम करने वाले उसके कर्मचारी या मजदूर होते हैं। हालांकि इससे पहले तक केवल वही किसान होता था, जो खेत में फसल उगाता था और पशुओं, मछलियों आदि की देखभाल कर उन्हें बढ़ाता थाकृषि कार्य में कई सारे खतरे होते हैं। इनमें खेती करने वाले किसानों को खेत में कई सारे खतरनाक जीव-जन्तुओं का सामना करना पड़ता है। खेत में काम करते समय बिच्छुओं, चीटियों, मधुमक्खियों आदि के काटने का बहुत बड़ा खतरा रहता है। किसानों को बहुत भारी और बड़े मशीनों के साथ काम करना पड़ता है, उनसे भी चोट लगने और मौत होने की भी संभावना रहती है।।

Answered by bhatiamona
9

मन्च गतिविधि-अपनी जानकारी के आधार  पर  एक किसान का वर्णन अपने  शब्दो में कीजिए।

भारत की पहचान एक कृषि प्रधान देश है|  हमारे देश में किसानों का सबसे ज्यादा योगदान है| किसान अपना पूरा जीवन खेती में और अपनी मेहनत से फसल उगते है , सभी उसी अनाज से अपना जीवन का निर्वाह करते है |  किसान की मेहनत से सब के घर-घर तक अनाज़ पहुंचता है| किसान दिन-रात मेहनत करता है|

किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं लेकिन उसके वावजूद हमारे देश के किसानों की हालत वर्तमान समय में बहुत ही खराब है| लेकिन आज के समय में बहुत से किसान बेहाल है , किसानों को बहुत सी समस्याओं का सामान करना पढ़ रहा है |

किसान हम सब के लिए भोजन का उत्पादन करते हैं| अतः इससे साफ़ तौर पर स्पष्ट है कि हमारे देश का भविष्य कृषि एवं किसानों के हाथ में है|

सरकार को चाहिए की किसानों को उनकी फसल का उचित दाम सुनिश्चित करें और प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले हानि की भरपाई भी सरकार सही वक्त पर करें| साथ ही सरकार जो कृषि कार्य के लिए योजना चला रही है, उसका सीधा लाभ किसानों को मिलना चाहिए | किसानों को जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए|

Similar questions