Biology, asked by Sainisahab6362, 9 months ago

मनुष्य के छोटी आत की लंबाई कितनी होती है? छोटी आंत के तीन भागों के नाम लिखें।

Answers

Answered by gouravraj061
5

Answer:

छोटी आंत की औसत लम्बाई एक वयस्क पुरूष में 6.9 मीटर (22 फीट 6 इंच) और एक वयस्क स्त्री में 7.1 मीटर (23 फीट 4 इंच) होती है। इसकी न्यूनतम लम्बाई 4.6 मीटर (15 फीट) से अधिकतम 9.8 मीटर (32 फीट) तक हो सकती है। इसका व्यास लगभग 2 से 3.5 सेमी होता है।

Answered by shishir303
0

मनुष्य की छोटी आँत की लंबाई लगभग छह-सात मीटर होती है। छोटी आँत आहारनाल का सबसे बड़ा भाग है।

छोटी आँत के तीन भाग हैं,

ग्रहणी, मध्यान्त्र, शेषान्त्र

व्याख्या :

पचे हुए भोजन का मुख्य रूप से अवशोषण मुख्य रूप से क्षुद्रांत्र यानि छोटी आँत में होता है। छोटी आँत आहाल नाल का सबसे बड़ा भाग होती है। इसकी लंबाई छह-सात मीटर होती है। ये भोजन के अवशोषण का प्रमुख क्षेत्र है।

छोटी आंत की दीवारों से आंत रस का स्राव होता है, जिसमें अनेक प्रकार के एंजाइम होते हैं जो जटिल कार्बोहाइड्रेट का ग्लूकोज में, प्रोटीन का एमिनो एसिड में और वसा का फैटी एसिड और ग्लिसरॉल में पूर्ण पाचन करते हैं| छोटी आँत में पाचन प्रक्रिया बड़े और छोटे अघुलनशील भोज्य कणों को छोटे कणों में बदल देती है| और छोटी आँत के माध्यम से आगे पहुँचते हैं, अतः यह कहा जा सकता है कि भोजन का मुख्य़ अवशोषण क्षुद्रांत्र यानि छोटी आँत में होता है।

मानव की आहार मुख्य रूप से दो भागों में बंटी होती है, बृहदांत्र (बड़ी आँत) एवं क्षुद्रांत्र (छोटी आँत)।

Similar questions