Hindi, asked by awadhutraut83, 6 months ago

मनुष्य के जीवन में अभ्यास का महत्व विषय पर अपने विचार लिखिए​

Answers

Answered by oLOVEoUTTARAo
13

HERE'S YOUR ANSWER

अभ्यास का किसी भी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व होता है। अभ्यास करने से विद्या प्राप्त होती है और अनभ्यास से विद्या समाप्त हो जाती है। अभ्यास

की कोई सीमा नहीं होती जब व्यक्ति निरंतर

अभ्यास करता है तो वह कुछ भी प्राप्त कर सकता

है। अभ्यास के बल पर असंभव काम को भी संभव किया जा सकता है।

कठिन अभ्यास व्यक्ति को सफलता या उन्नति की ऊँची से ऊँची सीढी तक ले जाता है। अभ्यास करने से ही जडमति सुजान बनता है , सुजान कुशल बनता है और कुशल अपनी कला को पूर्ण कर लेता है। इस संसार में कोई भी जन्म से विद्वान् नहीं होता है वह अभ्यास से ही विद्वान् और महान बनता है। आज के समय में जो व्यक्ति विद्वान् और प्रतिष्ठित है वो किसी समय में बहुत ही दुर्बल और गुमनाम थे।

इस पद को प्राप्त करने के लिए उन्हें बहुत ही परिश्रम करना पड़ा था। जिस तरह से जब कुए से पानी निकलते समय रस्सी के आने जाने से कुए की शिला पर निशान पड़ जाते हैं उसी तरह से अभ्यास करने से दुर्बल व्यक्ति भी विद्वान् हो जाता है। जिस प्रकार कोई साधु जगह-जगह से शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभ्यास करना पड़ता है उसी तरह से कोई भी व्यक्ति बिना अभ्यास के कुछ नहीं सीख सकता है।

आत्म -विकास का साधन :- सभी लोगों को पता होता है कि इस संसार में लाखों लोग जन्म लेते हैं। ये लोग जन्म से ही विद्वान् नहीं होते हैं। ये भी निर्बल , जडमति और गुमनाम होते है। जो अपने जीवन में अत्यधिक अभ्यास करता है उसका जीवन अपने आप ही सफल हो जाता है। जो लोग अपने जीवन में अभ्यास नहीं करते हैं वे अपने जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

अभ्यास को आत्म-विकास का सर्वोत्तम साधन माना जाता है। यदि मनुष्य एक बार जीवन में असफल भी हो जाता है तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि वह कभी भी सफल नहीं हो पायेगा। यदि वह बार-बार अभ्यास करे तो उसे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जिस प्रकार कोई बच्चा गिर-गिरकर चलना सीखता है वह उसका अभ्यास होता है। जब कोई मनुष्य गलती करके सीखता है वह भी उसका अभ्यास होता है।

दोस्तों निरंतर अभ्यास करने के लिए आपको एक टाइम टेबल बनाना होगा और ऐसे लोगों से मिलना होगा जो अच्छी सोच और पॉजिटिव सोच रखते हैं क्योंकि अगर आप निगेटिव सोच रखने वाले लोगों के बीच में रहते हो तो कहीं ना कहीं आप पर उसका असर गलत पड़ता है इसलिए निरंतर प्रयास करते रहिए और अभ्यास करते रहिए.

Hope It Helps You Buddy!!!!

And I Hope It Isn't too long ^.^

Similar questions