मनुष्य के जीवन में पोशाक का क्या महत्त्व है
Answers
Answered by
34
Explanation:
व्यक्ति की पहचान उसकी पोशाक से होती है । पोशाक या पहनावा , व्यक्ति के अंतर्मन का दर्पण होता है। भावनाओ और व्यक्तिगत रुचि के प्रदर्शन का माध्यम है , पोशाक। अगर हम स्वयं का उदाहरण भी लें, तो हम पाएंगे कि हम वही कपड़े पहनते है , जो हमें पसंद आते हैं। दरअसल ,व्यक्ति पोशाक के माध्यम से अपने मन कि बात एवं अपनी पहचान दुनिया के सामने रखता है। वकील , डॉक्टर ,नर्स , पुलिस , सैनिक ,विद्यार्थी आदि अपने पोशाक के माध्यम से ही पहचाने जाते हैं। व्यक्ति अपनी खूबियाँ , अपना स्वभाव , अपने कपड़ो के माध्यम से दर्शाता है। अधिकांशतः, सभ्य पुरुष अथवा महिला की पोशाक भी सभ्य ,स्वच्छ एवं फॉर्मल होती है । व्यवस्थित पहनावे से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को परिभाषित करने में उसकी पोशाक की अहम भूमिका होती है| मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है की व्यक्तित्व को मापने के लिए पोशाक एक कारगर पेरामीटर है|
भारत विविध प्रान्तों, जाति, धर्म का प्रतिनिधित्व करता है| उसकी पोशाक बता देती है कि वो किस प्रान्त से है| यद्यपि आजकल युवा लोग समकालीन फेशन का अनुसरण करते है| पर उनके वस्त्रों का चयन बता देता है कि वे कैसे विचारो वाले है| हमेशा तंग जीन्स और टॉप पहनने वाली लडकियाँ काफी आक्रामक और अपने काम के प्रति जागरूक मानी जा सकती है| वहीं ढीले-ढाले, सादे वस्त्रों वाले लोग स्वभाव से नम्र, मिलनसार और नरममिजाज के होते है|
वस्त्र चाहे नये हो या पुराने अगर साफ़ धुले और सलवटो से रहित हो तो वे व्यक्ति की सुरुचि दर्शाते है| वहीं महंगे वस्त्र भी यदि मैले-कुचले और सलवट भरे हो तो व्यक्ति को फूहड़ साबित करते है| इसी प्रकार पोशाक के रंगो का चयन भी महत्व रखता है| गहरे, भडकीले रंग व्यक्ति के गुस्सेल होने के परिचायक है वहीं सादे हलके रंग उसकी भीतरी शांति अभिव्यक्त करते है|
अक्सर इंटरव्यू में अभ्यर्थी के वस्त्रों का चयन भी जांचा जाता है इसलिए युवा इस समय सफेद या हल्के नीले शर्ट को प्राथमिकता देते है| अत: सिर्फ मनोवैज्ञानिक ही नही सभी व्यक्ति एक दूसरे की पहचान पोशाक से करने का प्रयास करते है अत: हमें चयन में सावधान रहना चाहिए|
HOPE IT HELPS!!!
MARK ME AS THE BRAINLIEST IF YOU FOUND IT USEFUL....
Answered by
77
मनुष्य के जीवन में पोशाक मात्र एक शरीर ढकने का साधन नहीं है बल्कि बल्कि समाज में उसका दर्ज निश्चित करती है ।पोशाक से मनुष्य की हैसियत, पद तथा समाज में उसके स्थान का पता चलता है। पोशाक मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारती है।
Similar questions