Hindi, asked by Pooranjoy3475, 10 months ago

मनुष्य और मानव में क्या अंतर है

Answers

Answered by shishir303
6

¿ मनुष्य और मानव में क्या अंतर है ?

✎...  मनुष्य और मानव में यह अंतर है कि मनुष्य मनुष्य शब्द ऐसी प्रजाति को प्रकट करता है, जो दो पैरों पर चलती है, जिसमें बुद्धि है और जो संसार की अन्य जैविक प्रजातियों जैसे, पशु-पक्षी, जलचर, कीट, सरीसृप आदि से अलग है, जबकि मानव होना मनुष्य का एक विशिष्ट गुण है।

मनुष्य का मानव होना वह गुण है, उसे अन्य प्रजातियों से अलग करता है, जो उसे पशु पक्षी कीड़े मकोड़े जलचर आदि से अलग प्रकट करता है। एक मनुष्य जन्म लेकर जीवन भर मनुष्य बना रहता है, क्योंकि मनुष्य होना भौतिक शरीर को प्रकट करता है, यदि उसने मनुष्य के रूप में जन्म लिया है, तो वो मनुष्य के रूप में ही मरेगा। लेकिन एक मनुष्य मानव तब ही बन पाता है, जब वह ऐसे गुणों को अपनाये जो केवल मनुष्य के लिये निर्धारित किये गये हैं। जहाँ मनुष्य होना एक अनिवार्य और स्थायी तथा सीमित गुण है, वहीं मानव होना मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है, जो विशाल अर्थ लिये है। मनुष्य मानव अपने आचरण और कर्म से बनता है।

व्यक्ति मनुष्य बनकर जन्म लेता है, लेकिन उसे मानव स्वयं बनना पड़ता है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions