Hindi, asked by kumariritu1997alm, 6 months ago

मणिपुर में भारतीय संस्कृति के प्रचार में किसका असमान्य योगदान है?​

Answers

Answered by sahanisaurav765
6

Explanation:

पोलो और हॉकी यहाँ के लोकप्रिय खेल हैं। मणिपुर ने शास्त्रीय नृत्य की एक स्थानीय शैली मणिपुरी को भी जन्म दिया है। भारत के अन्य नृत्य रूपों के विपरीत इस नृत्य शैली में हाथ की मुद्राओं का उपयोग मूक अभिनय के बजाए सजावटी तोर पर ही किया जाता है, घुंघरुओं से स्वराघात उत्पन्न नहीं किया जा सकता और नर्तक व नर्तकी मिलकर यह नृत्य करते हैं। नृत्य नाटिकाएँ, जिनकी व्याख्या वाचक के द्वारा होती है, यहाँ के धार्मिक जीवन का एक महत्त्वपूर्ण अंग हैं। इन नाटिकाओं के विषय सामान्यत: हिन्दू धर्म के पशुपालक देवता कृष्ण के जीवन से लिए जाते हैं। लम्बे समय तक लगभग अज्ञात इस नृत्य का शेष भारत से परिचय महाकवि रबीन्द्रनाथ टैगोर ने 1917 में करवाया। रास, संकीर्तन नृत्य और थांग-ता (मृदंग वादन) भी इनके सांस्कृतिक जीवन के महत्त्वपूर्ण अंग हैं। इसके अलावा मणिपुरी अच्छे योद्धा होते हैं और कुश्ती, तलवारबाज़ी और युद्ध कलाओं का अभ्यास करते हैं। वे पोलो भी खेलते हैं।

Similar questions