Hindi, asked by koolbuddy8648, 9 months ago

Manavta ka trash hare hum nibandh in 400 word in hindi

Answers

Answered by bhatiamona
12

Answer:

मानवता का त्रास हारे हम

मानवता क्या है। मानवता एक सद्गुण है। जो केवल मनुष्य में ही पाया जाता है और यह सद्गुण का प्रदर्शन मानवता कहलाता है। किसी के दुख दर्द को दूर करना और किसी के दुख दर्द में काम आना, संकट की घड़ी में उसकी सहायता करना आदि सारे सत्कर्म मानवता के अंतर्गत ही आते हैं।

मानवता एक विशेष गुण हैं जो केवल मनुष्यों में ही पाया जाता है पशु-पक्षियों में नहीं। इसलिए मानव इस जगत का श्रेष्ठ प्राणी कहा गया है क्योंकि उसमें एक मानवता है।

ईश्वर ने धरती पर मानव को केवल खाने-पीने सोने के लिए नहीं भेजा है बल्कि मानव को अनेक गुणों से विभूषित करके भेजा है, ताकि वह इन गुणों की सहायता से इस धरती पर को और सुंदर बनाए और निखारे।

मानवता मनुष्य का सबसे प्रमुख और मूल गुण है। मनुष्य की आधारशिला ही मानवता है। वही उसकी पहचान है। बिना मानवता के मनुष्य पशु के समान है।

आज हमारा दुर्भाग्य है कि हम मानवता के त्रास से हार गए हैं। आज सभी मनुष्यों में मानवता का अभाव दिखता है। सब लोग स्वार्थी प्रवृत्ति के हो गए हैं। किसी को भी दूसरों के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं रह गया है। लोगों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है, और इस आगे निकलने की होड़ में किसी को गिराकर आगे बढ़ना पड़े तो भी वह इस बात से हिचकते नहीं और दूसरों को गिरा कर आगे बढ़ना भी पसंद करते हैं।

आज के युग की गला काट प्रतिस्पर्धा के दौर में मानवता त्राहि-त्राहि कर चुकी है। आंतकवाद अपने चरम पर है। हत्या, बलात्कार, शोषण आदि घटनाये दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोग धर्म, जाति, भाषा के नाम पर लड़ रहे हैं। देश आपस में लड़ रहैं। विश्व पर परमाणु हथियारों का संकट हमेशा मंडराता रहता है।

ये सब घटनायें मानवता की हार हैं,  यह मानवता का त्रास काल है। हमें इस संकट से मुक्ति पानी है और लोगों को मानवता की याद दिलानी है ताकि इस धरती पर अमन चैन कायम हो सके। नही तो एक दिन ऐसा आयेगा कि सारे मनुष्य धरती पर एक-दूसरे को मारकर अपना पूरा अस्तित्व ही संकट में डाल देंगे।

Similar questions