History, asked by Tanmaykhangar1743, 10 months ago

मरियम कौन थीं? इनका ईसा मसीह से क्या सम्बन्ध था?

Answers

Answered by Anonymous
0

मरियम, यीशु मसीह की माँ का नाम था। वे फ़िलिस्तीन के इलाक़े गलील के शहर नासिरत में रहनेवाली एक जन्मजात यहूदी औरत थीं। इनका ज़िक्र न सिर्फ केवल बाइबिल में किया गया है, बल्कि कुरआन पाक में भी किया गया है। यह बाइबिल में "मैरी" नाम से जानी जाती हैं तथा कुरआन में "मरियम"।

ईसाईयों की मान्यता है कि किसी इंसानी दख़्ल के बिना, मरियम पवित्र आत्मा के क़ुदरत से गर्भ रहीं क्योंकि वे ईश्वर की चुनिंदा हस्ती थीं। इस्लाम में माना जाता है कि मरियम महज़ ईश्वर की अभिलाषा से गर्भ रहीं। उस समय, मरियम की मंगनी यूसुफ़ से हो चुकी थी। यूसुफ़ के साथ शादी करने के बाद वे बैतलहम चलीं गईं, जहाँ पर ईसा मसीह पैदा हुए। ईसाई धर्म में मरियम के प्रति मान्यताएं विभिन्न हैं, जैसे कि रोमन कैथोलिक मरियम की भक्ति करते हैं और उन्हें "आसमान की मलिका" और "गिरजे की मां" की रूप में उनके लिए विशेष श्रद्धा रखते हैं। जब की प्रोटेस्टैन्ट मरियम को इस भूमिका तक नहीं चढ़ाते हैं क्योंकि उनके नज़रिए में, मरियम की भूमिका बाइबल में ही छोटी है।


Anonymous: please mark me as brainliest
Similar questions