Hindi, asked by netenchomu07610761, 5 months ago

मशीनी युग से बदलू के जीवन मे क्या परिवतन हुआ? लाख की चूडि़या,पाठ के आधार पर लिखिए?​

Answers

Answered by shuchipatel06092004
2

Answer:

बदलू एक मनिहार अर्थात् चूड़ियाँ बनाने वाला था। उसकी बनाई लाख की रंग-बिरंगी चूड़ियाँ इतनी प्रसिद्ध थीं कि उसके गाँव के साथ-साथ दूसरे गाँवों से भी स्त्रियाँ उसकी बनाई चूड़ियाँ लेने आती थीं। अचानक मशीनी युग आन से मशीन पर बनी काँच की चूड़ियाँ अधिक बिकने लगीं और बदलू की चूड़ियाँ सबने लेनी बंद कर दीं। ऐसा होने पर उसका पैतृक पेशा जाता रहा। उसे अपना काम ही बंद करना पड़ा। अब हरदम प्रसन्नचित्त रहने वाला बदलू मन ही मन व्यथित रहने लगा।मशीनी युग के कारण उसका सारा व्यवसाय चौपट हो गया। उसने इस लाख की चूड़ियों के अलावा कभी और कुछ सीखा ही नहीं था। जिसके कारण वह बेरोज़गार हो गया। अब वह कमज़ोर व बीमार हो गया था। उसकी बेबसी लेखक को उसके चेहरे पर दिखाई देने लगी थी। जिसने उसे एक बूढ़ा व बीमार व्यक्ति बना दिया था।

Explanation:

please mark as brainlist

Similar questions