Hindi, asked by pratapabir8009, 10 months ago

mathrubhumi par nibandh Hindi

Answers

Answered by Anonymous
12

उत्तर :

मातृभूमि :

भारत हमारी मातृभूमि है। यह हमारी मां के समान है और हमें प्राण से भी प्रिय है। हमें अपने भारत पर गर्व है।यहां एक से बढ़कर एक राजनेता, ऋषिमुनी ने जन्म लिया। यहां तक कि देवी देवताओं का अवतार भी इसी देश में हुआ। ऐसे में इस देश का नागरिक होना कितनी सम्मान की बात है। साथ ही सभी धर्म व संप्रदाय के लोग एक साथ रहते हैं। यहां विभिन्नता में एकता पायी जाती है।दुनिया का कोई भी ऐसा देश नहीं है जहां इतनी विविधता हो। यहां तकरीबन हर धर्म के मानने वाले लोग है। फिर भी एक चीज है जो हम सबको बांधे है और वह देखने की नहीं महसूस करने की चीज है। तभी तो किसी रचनाकार ने कहा है कि यह भारत हमारी जन्मभूमि है। भारत हमारा वतन है। इस भारत में जन्म लेकर धन्य हुआ है हमारा जीवन। यहां की शहरों का दिन मंदिरों की घंटियों के साथ शुरू होता है तो अजान की गूंजों के साथ शाम ढ़लती है। इस देश ने दुनिया को वह सूरज दिया है। जिसकी रोशनी से पूरी दुनिया रोशन हुई।

हमारा देश जो कि अनेक भाषा, अनेक जाति का देश होते हुए भी हम एक सूत्र में बंधे हैं। हमारे यहां अनेकों धर्म है फिर भी हम एक हैं। हर किसी को बोलने की आजादी जो की किसी देश में बहुत कम मिलता है। हमारे देश में लोकतंत्र का तरीका जो कि सभी नागरिकों को सामान बनाता है।

Answered by sushantchoudhary22
1

Answer:

I was also looking for the answer and I got it here

Explanation:

And thanks for points

Similar questions