Hindi, asked by Daleesha, 7 months ago

MCQ on balgobind bhagat and netaji ka chashma mix 10 from each chapter NO SPAMS 20 YEARS OF BADLUCK TO SPAMERS I will follow you if you will give me right answer​

Answers

Answered by dshkkooner1122
11

1.प्रश्न :खेतीबारी से जुड़े गृहस्थ बालगोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साधु कहलाते थे?

उत्तर: बालगोबिन भगत कबीर के पक्के भक्त थे। वे कभी झूठ नहीं बोलते थे और हमेशा खरा व्यवहार करते थे। वे किसी की चीज का उपयोग बिना अनुमति माँगे नहीं करते थे। उनकी इन्हीं विशेषताओं के कारण वे साधु कहलाते थे।

2.प्रश्न : भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?

उत्तर: भगत की पुत्रवधू उनकी सेवा करना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि एक बूढ़े आदमी को अकेले रहना पड़े। इसलिए वह उन्हें अकेले छोड़ना नहीं चाहती थी।

3 .प्रश्न :भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त कीं?

उत्तर: अपने बेटे की मृत्यु पर भगत ने गाना गाकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। वह अपनी बहू से भी बेटे की मौत का उत्सव मनाने को कहते थे। उनका मानना था कि मृत्यु से तो आत्मा का परमात्मा में मिलन हो जाता है इसलिए इस अवसर पर खुशी मनानी चाहिए।

4 .प्रश्न :भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर: भगत की उम्र साठ के ऊपर रही होगी। चेहरा सफेद बालों से जगमग करता था। वे केवल एक लंगोटी पहने थे। जाड़े में एक कम्बल जरूर लपेटते थे। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही सीधा सादा था। वे हमेशा अपनी भक्ति और अपनी गृहस्थी में लीन रहते थे। वह तड़के ही उठ जाते थे और स्नान करने के बाद गाना गाते थे।

5 .प्रश्न :बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी?

उत्तर: चाहे कोई भी मौसम हो, बालगोबिन भगत की दिनचर्या में कोई परिवर्तन नहीं आता था। वे रोज सबेरे उठकर दो मील चलकर नदी में स्नान करने जाते थे। वहाँ से लौटने के बाद पोखर के भिंड पर गाना गाते थे। उनकी नियमित दिनचर्या के कारण लोग अचरज में पड़ जाते थे।

Answered by franktheruler
0

बाल गोबिंद भगत नेताजी का चश्मा पाठों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न निम्न प्रकार से लिखे गए है

बाल गोबिंद भगत

1. बाल गोबिंद भगत सुबह सुबह क्या गाते थे

क ) गाना

ख ) लोरी

ग ) भजन

घ ) कव्वाली

सही विकल्प ( ग)

2. भगत जी अपने बेटे का विशेष ख्याल रखते थे क्योंकि

क ) वह चालक था

ख ) वह बहुत भोला था

ग ) सुस्त और बोदा था

घ ) ईमानदार था।

सही विकल्प ( ग)।

3. भादों की रातों कैसी होती है

क ) चांदनी

ख ) अंधेरी

ग ) सुस्त

घ ) उजली

सही विकल्प ( ख )

4. भगतजी गाते से क्या बजाया करते थे ?

क ) डफली

ख ) ढोल

ग ) गिटार

घ ) खंजड़ी

सही विकल्प ( घ )

5. भगत जी के बेटे का क्रिया कर्म किसने किया ?

क )लेखक ने

ख ) बहू ने

ग ) भगत ने

घ) पड़ोसी ने

सही विकल्प ( ख)

6. भगत जी का व्यवसाय क्या था ?

क ) खेती

ख ) दुकानदारी

ग ) पुस्तक विक्रेता

घ) कंपनी में नौकरी

सही विकल्प ( क)

7. बाल गोबिंद किसके पद गाया करते थे ?

क ) मीरा के

ख ) रहीम के

ग ) सूरदास के

घ) कबीर के

सही विकल्प ( घ)

8. भगत जी का बेटा कैसा था?

क ) सुस्त और बोदा

ख ) मेहनती

ग ) चालक

घ) ईमानदार

सही विकल्प ( क)

9.भगत जी के गीतों में कैसा भाव व्यक्त होता था ?

क) प्रभु मिलन का

ख ) दुख का

ग ) देशभक्ति का

घ) इनमे से कोई नहीं

सही विकल्प ( क)

10. बेटे के मरने के बाद भगत जी क्या कर रहे थे?

क) रो रहे थे ।

ख ) हंस रहे थे।

ग) गा रहे थे।

घ)चुपचाप बैठ गए थे।

सही विकल्प ( ग)

नेताजी का चश्मा

1. पाठ के लेखक का नाम है

क) स्वयं प्रकाश

ख)यशपाल

ग ) रामवृक्ष बेनीपुरी

घ) प्रेमचंद

सही विकल्प ( )

2. मूर्तिकार का नाम था

क)आनंद कुमार

ख)मूर्तिकार मास्टर मोतीलाल

ग)सुंदरलाल

घ) जगदीश

सही विकल्प ( )

3. नेताजी की मूर्ति कितने फुट ऊंची थी ?

क) 2 फुट

ख़) 3 फुट

ग) 4 फुट

घ) 5 फुट

सही विकल्प ( )

4. नेताजी की मूर्ति को देखकर कौनसे नारे याद आने लगते थे?

क) तुम मुझे खून दो

ख ) दिल्ली चलो

ग ) अंग्रेजो भारत छोड़ो

घ ) क और ख दोनों।

सही विकल्प - ( घ )

5. मूर्ति में किस चीज की कमी थी जो देखते ही खटकती थी ?

क ) शर्ट का बटन टूटा था।

ख ) टोपी नहीं पहनी थी।

ग ) मूर्ति की आंखो पर चश्मा नहीं था।

घ ) सभी

सही विकल्प - ( ग)

6. हालदार साहब कस्बे के चौराहे पर पहली बार क्यों रूके थे ?

क ) आराम करने के लिए

ख ) मिठाई खाने के लिए

ग ) पान खाने के लिए

घ ) मूर्ति की देखने के लिए

सही विकल्प - पान खाने के लिए।

7. कौनसा आइडिया हालदार साहब को अच्छा लगा ?

क ) पान खाने का

ख ) पानवाले से बात करने का

ग ) चौराहे पर मूर्ति लगाने का

घ ) रियल चश्मे का

सही विकल्प - ( घ )

8. नेताजी की मूर्ति किस पत्थर से बनी थी ?

क ) ग्रेनाइट से

ख ) चुना पत्थर से

ग ) बलुआ से

घ ) संगमरमर पत्थर से

सही विकल्प ( घ )

9. कस्बे में कितने ओपन एयर सिनेमा घर थे ?

क ) दो

ख ) तीन

ग ) एक

घ ) एक भी नहीं

सही विकल्प ( क)

10. मूर्तिकार ने कितने दिनों में मूर्ति बनाने का विश्वास दिलाया था?

क ) पंद्रह दिनों में

ख ) महीने भर में

ग ) तीन सप्ताह में

घ ) दो महीनों में

सही विकल्प ( ख )

Similar questions