Hindi, asked by sujata3256, 9 months ago

mera bharat badal rha h nibhand​

Answers

Answered by manny3
1

Answer:

मेरा देश बदल रहा है और धीरे-धीरे ही सही विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है

। भारत विश्व की पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने को ओर बढ़ा रहा है। फिलहाल भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। गेंहू उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। दूध उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है। चावल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। इंटरनेट यूजर्स के मामले भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। भारत में 89 करोड़ से ज्यादा लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं जो विश्व में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इन्फार्मेशन टेक्नोलोजी से क्षेत्र में भारत के युवाओं में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। आज अमेरिका आदि जैसे देशों में आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा भारतीय कार्यरत हैं।

खेलों के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी साख बनानी शुरु कर दी है। क्रिकेट में भारत शुरु से छाया हुआ ही है। और दो बार विश्वकप (वनडे) और एक बार विश्व कप (टी-20) जीत चुका है। अन्य खेलों में भारत धीरे-धीरे उन्नति कर रहा है। अब पिछले चार-पांच ओलंपिक से हम खाली हाथ नही आते, कुछ न कुछ पदक लेकर ही आते हैं।

Similar questions