Hindi, asked by reshmashah682, 4 months ago

mera bharat desh essay in hindi approx 100 words​

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

मेरे देश का नाम भारत है। भारत को इंडिया तथा हिंदुस्तान नाम से भी जाना जाता है। मेरे देश की जनसंख्‍या लगभग 1 अरब 21 करोड़ है। यहां अनेक भाषाओं और बोलियों को बोलने वाले लोग निवास करते हैं। 

मेरा देश धार्मिक विविधता वाला देश है। हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों को यहां एक समान दृष्टि से देखा जाता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। 

भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया भर में विख्‍यात है। इसी से अभिभूत होकर लाखों विदेशी नागरिक प्रतिवर्ष यहां घूमने के लिए आते हैं। 



ND

यहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, गांधी आदि महापुरुष हमारे आदर्श रहे हैं। 

महान हिमालय से रक्षित तथा पवित्र गंगा से सिंचित हमारा भारत एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर देश है। 

मेरा देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है। यहां सभी को उन्नति करने के समान अवसर प्राप्त हैं। 

भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी आदि शत्रुओं से लोग डटकर मुकाबला कर रहे हैं। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। 15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं। 

भारत के नागरिकों को आशा है कि मेरा देश फिर से अपने प्राचीन गौरव को हासिल कर सकेगा और एक दिन विश्वगुरू बनेगा। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं।

Explanation:

if it is useful to you then please FOLLOW me i will help you when you need MARK it as BRAINLIEST please

Answered by DisneyPrincess29
2

भारत मेरा देश है और मुझे अपने देश पर गर्व है। मुझे अपने देश की परंपरा, सांस्कृतिक भावनाएं, जीवन मूल्यों पर गर्व है और हमेशा रहेगा। भारत यह दुनिया का सातवां सबसे विशाल और विस्तृत देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक और घनी आबादी वाला देश है। भारत को इंडिया, हिंदुस्तान भी कहा जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मो के लोगो को सामान मान्यता प्रदान करता है। भारत में 29 राज्य है और सभी राज्यों की अपनी विशेष भाषा है, और फिर भी हम सब भारतवासी एक सूत्र में बंधे हुए है। पौराणिक कथाओ के अनुसार हमारे देश का नाम प्राचीन हिन्दू राजा भरत के नाम पर पड़ा था। भारत की हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता आज भी विश्व प्रसिद्ध है। देश की मिटटी और उसकी सुगंध के एहसास को ब्यान नहीं किया जा सकता है।

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारे देश के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है। संविधान सभा के 389 सदस्यों ने देश से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से जांच करने के लिए समितियों का गठन किया था। हमारे देश के संविधान ने प्रत्येक देशवासी को बराबर के अधिकार दिए है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, यहाँ प्रत्येक नागरिक को अपने विचारो को रखने का अधिकार है। भारत के पड़ोसी देश के नाम पाकिस्तान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका है।

हमारे देश की संस्कृति और गहन इतिहास पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक, इमारतों की वास्तुकला, जन जीवन का दशकों और उसे भी पुराना इतिहास पर्यटको को सम्मोहित कर देते है। भारत अपनी पीढ़ियों से चली आ रही संस्कृति और परम्पराओ को संजोह कर रखना वाला देश है।

भारत में विभिन्न ऋतू का आगमन सबको देखने मिलता है। प्रत्येक ऋतू का अपना अलग महत्व होता है। भारत अपने सुन्दरता और मन को छू लेने वाले हिमालय पर्वत के लिए जाना जाता है। यह सर्वोच्च ऊंचा पर्वत है। यहां हमेशा बर्फ़-बारी होती है। हिमालय पर्वत देश को अनेक प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है और देश को सुरक्षा प्रदान करता है। भारत में गंगा, यमुना, नर्मदा, ताप्ती , गोदावरी और कृष्णा जैसी विशाल नदियाँ बहती है। यह सभी नदियाँ कृषि की सिंचाई और उपज की दृषिकोण से महत्वपूर्ण है। लेकिन बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण नदियाँ बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है। नदियों का संरक्षण बेहद ज़रूरी है।

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है, राष्ट्रीय पक्षी मोर है, राष्ट्रीय फूल कमल है, राष्ट्रीय फल आम है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, केसरिया, सफेद और हरा रंग के साथ अशोक चक्र है। भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” जिसे रबिन्द्र नाथ टैगोर ने लिखा था। राष्ट्रगान के बैगर कोई समारोह समाप्त नहीं होता। बंकिमचंद्र चटर्जी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” लिखा था। देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन अधिकाँश लोग क्रिकेट को ज़्यादा पसंद करते है। अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रिय चिन्ह है।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी है और हिन्दुस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। अंग्रेज़ो ने लगभग दो सौ वर्षो तक भारत पर राज किया, भारत को आर्थिक तौर पर लूटा और कमज़ोर किया। भारतीयों पर अत्याचार किये और फुट डालो, राज करो की नीति अपनाकर हिन्दू -मुस्लिम में फुट डालने का प्रयास किया। भारत के ऐतहासिक वीर जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणो की बलि चढ़ाई, चंद्रशेखर आज़ाद, भगतसिंग, नेताजी, रानी लक्ष्मी बायीं और कई स्वतंत्र सेनानी शामिल है।

भारत के विविध भाषाओं, विभिन्न धर्मो के बावजूद, लोग अपने दिलो में प्रेमभाव, अपनापन और भाईचारा रखते है। यह अनेकता में एकता का खूबसूरत उदाहरण है। आखिर कार 15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ। छब्बीस जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश के रूप में उभर कर आया। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की छटवी विशाल अर्थव्यवस्था है और देश की मुद्रा रुपया है।

hope this will help you..

Similar questions