Hindi, asked by shiva916, 3 months ago

mera
Bharat Desh ke upar nibandh​

Answers

Answered by lakshmi2659
1

Answer:

I do no the answr rfor your question

Answered by kiranaditya2014
1

Answer:

भारत मेरा देश है और मुझे अपने देश पर गर्व है। मुझे अपने देश की परंपरा, सांस्कृतिक भावनाएं, जीवन मूल्यों पर गर्व है और हमेशा रहेगा। भारत यह दुनिया का सातवां सबसे विशाल और विस्तृत देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक और घनी आबादी वाला देश है। भारत को इंडिया, हिंदुस्तान भी कहा जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मो के लोगो को सामान मान्यता प्रदान करता है। भारत में 29 राज्य है और सभी राज्यों की अपनी विशेष भाषा है, और फिर भी हम सब भारतवासी एक सूत्र में बंधे हुए है। पौराणिक कथाओ के अनुसार हमारे देश का नाम प्राचीन हिन्दू राजा भरत के नाम पर पड़ा था। भारत की हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता आज भी विश्व प्रसिद्ध है। देश की मिटटी और उसकी सुगंध के एहसास को ब्यान नहीं किया जा सकता है।

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारे देश के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है। संविधान सभा के 389 सदस्यों ने देश से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से जांच करने के लिए समितियों का गठन किया था। हमारे देश के संविधान ने प्रत्येक देशवासी को बराबर के अधिकार दिए है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, यहाँ प्रत्येक नागरिक को अपने विचारो को रखने का अधिकार है। भारत के पड़ोसी देश के नाम पाकिस्तान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका है।

हमारे देश की संस्कृति और गहन इतिहास पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक, इमारतों की वास्तुकला, जन जीवन का दशकों और उसे भी पुराना इतिहास पर्यटको को सम्मोहित कर देते है। भारत अपनी पीढ़ियों से चली आ रही संस्कृति और परम्पराओ को संजोह कर रखना वाला देश है।

महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का देश हमारा भारत है। हमारे देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए भारतीय सैनिक सीमाओं पर हमेशा तैनात रहते हैं। छत्रपति शिवाजी, महात्मा गांधी, नेताजी , जवाहरलाल नेहरू, डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर, आदि जैसे महान नेता ने देश और देशवासियों को सही मार्ग दिखाया है। अगर यह नहीं होते तो देश को आज़ादी दिलाना मुश्किल हो जाता। ऐसे कई अज्ञात नाम है , जो इतिहास के किताबो में मौजूद नहीं है, लेकिन उन्होंने भी देश हित के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।

भारत में सभी धर्मो के अनुरूप लोग उत्सव मनाते है। भारत में रंगो का त्यौहार होली, रोशनी से भरपूर दीपावली, रक्षा बंधन, भाई -बहनो का त्यौहार, दशहरा , ईद , क्रिसमस , लोहड़ी , पोंगल सभी तरह के उत्सव लोग मना सकते है। भारत का भोजन दुनिया भर में लोकप्रिय है।

सभी राज्यों के अपने-अपने विशेष भोजन होते है जिसका मज़ा हम सब देश वासी उठाते है। सभी राज्यों के अपने लज़्ज़तदार व्यंजन है, चाहे वह सरसो के साग से लेकर दक्षिण भारत के इडली डोसे तक, सभी लोग इस भोजन का आनंद उठाते है। रामायण, महाभारत और भगवतगीता जैसे साहित्य और उसके मूल्य हमे ज़िन्दगी के पथ पर चलना और सही -गलत में फर्क करना सिखाते है।

आज हम चैन और आज़ादी से घूम रहे है, अपने बातों को सबके समक्ष रख रहे है और रातों को चैन की नींद सो रहे है तो इसका श्रेय हमारे देश के सभी सुरक्षा बलों को जाता है। हमें अपने भारतीय सैनिक पर गर्व है, वह पूरी रात जागकर देश सेवा करते है, ताकि देशवासी सुरक्षित रह सके।

निष्कर्ष: इस देश पर मुझे और सभी देशवासी को नाज़ है। हम अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं और कई देवी -देवताओं की पूजा करते हैं। फिर भी हम सभी भारतीयों की संभावनाएं वही है। इतनी सादगी और अपनापन इस देश से बेहतर हमे और कहीं नहीं मिलेगा। इन विविधताओं के बावजूद हम सब एक है। ठीक उसी प्रकार जैसे एक फूलों की माला में, कई प्रकार के फूल होते है, सबके अपने रंग और विशेष सुगंध है लेकिन एक साथ एकाकृत है। विविधता में, हमारे देश की महान एकता बसी हुई है। यह वह देश है जो अपनी विविधता, मजबूत एकता, और शांति के लिए विश्वभर में मशहूर है। सभी देशवासी में देशप्रेम की भावना कूट -कूट कर भरी है। हमे फक्र है अपने हिन्दुस्तान पर।

#सम्बंधित :- Hindi essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

स्वतंत्रता दिवस

मेरा भारत महान हिंदी निबंध

बनारस (वाराणसी) की गलियाँ और घाट

भारतीय त्यौहारों पर निबंध

भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल

स्वच्छ भारत अभियान

डिजिटल इंडिया पर निबंध

देश की उन्नति

आधुनिक नारी

Categoriesनिबंध लेखन, essay in hindi, hindi article, Hindi Essay, hindi paragraph

Post navigation

सुभाष चंद्र बोस- मेरे प्रिय नेता पर निबंध

मेरा प्यारा घर पर निबंध

Leave a Comment

Comment

Name

Name *

Email

Email *

Website

report this ad

भारतीय त्यौहारों पर निबंध महान व्यक्तियों पर निबंध

100 निबंध लेखन के विषय खेल पर निबंध

सामाजिक मुद्दे पर निबंध महिलाओं पर निबंध

स्वास्थ्य पर निबंध पर्यावरण पर निबंध

प्राकृतिक आपदाओं पर निबंध निबंध-संग्रह

हिंदी के प्रसिद्ध निबंध लेखन कौशल में सुधार

निबंध कैसे लिखे pdf file निबंध लेखन कक्षा 8, 9, 10

report this ad

# नए updates पाएं

mail-hindi-essayनए अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी मेलिंग सूची की सदस्यता लें! अभी क्लिक करें और अपना ईमेल सब्सक्राइब करे, जिससे हम आपके ईमेल पर नए अपडेट सेंड करेंगे !

Similar questions