Hindi, asked by Anonymous, 1 year ago

'mera Bharat, meri shan' paragraph in hindi

Answers

Answered by RiyaThopate
87
भारत जिसे हिन्दुस्तान नाम से भी जाना जाता है, एक महान देश है। इस देश के नाम के पीछे कई मत हैं। उनमें से एक मत के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता की शुरूआत इस देश में होने के कारण इसका नाम हिन्दुस्तान पड़ा है। भारत भूमि को आर्यों की जन्मभूमि भी कहा जाता है। इसी कारण यहाँ आर्य समाज की भी स्थापना हुई।
भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय कृषि है। भारत की 80 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। भारत देश की भौगोलिक परिस्थिति हर दिशा में भिन्न है। कहीं बर्फ से ढकी पर्वत चोटियाँ, कहीं समुद्र, कहीं मरुस्थल तो कहीं पठार ये सब भारत को कई भौगोलिक परिस्थितियों का मिला-जुला देश बनाते हैं।
भारत देश पर 300 साल तक अंग्रेजों ने शासन किया लेकिन तब भी भारत देश ने अपनी संस्कृति को बरकरार रखा। हांलांकि कई जगह भारतीय संस्कृति में अंग्रेजी संस्कृति की भी झलक दिखाई देती है। अंग्रेजों से पहले मुगलों ने भी इस देश पर शासन किया है इसलिए कई अन्य देशों का भी भारतीय संस्कृति पर प्रभाव पड़ा है। लेकिन यह भारत देश की विशेषता है कि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। इसलिए मेरा देश महान है।

RiyaThopate: thank
Anonymous: your welcome dear!!!!!!!
Anonymous: :-))
Answered by Priatouri
43

भारत मेरा देश है और मुझे भारतीय होने पर गर्व है। यह दुनिया के सातवें सबसे बड़े देश के साथ-साथ दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह एक प्रायद्वीप है I भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है, राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय फूल कमल और राष्ट्रीय फल आम है।  भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है I भारत में सरकार का रूप लोकतांत्रिक गणराज्य है  I  तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है I  "जन गण मन" भारत का राष्ट्रगान है और राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" है।

भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न जातियों, धर्मों, पंथों और संस्कृतियों  के लोग एक साथ रहते हैं और कई भाषाएं बोलते हैं I यही कारण है कि भारत "विविधता में एकता" के लिए प्रसिद्ध है।  इस वजह से  मुझे भारतीय होने पर गर्व है।

Similar questions