Hindi, asked by durgeshsonawane416, 1 month ago

"Mera bhrat desh" niband in hindi.​

Answers

Answered by falakbherwani
6

Answer:

मेरा देश इतिहास की वजह से बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इतिहास के समय भारतीय परंपरा विश्व भर में विख्यात थी। आज भी भारत का नाम विश्व के बेहतरीन देशों में लिया जाता है। मेरा भारत जहां ऊंचा खड़ा हिमालय आसमान को छूता है।

तो दूसरी तरफ विचरण तले गंगा यमुना जैसी नदियां बह रही है। मेरे देश की यह भूमि मेरे लिए पुण्य भूमि, स्वर्ण भूमि, जन्म भूमि, मातृभूमि, कर्मभूमि है। और आज मेरे देश के बारे में बताते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

विश्व भर में विख्यात मेरा देश दुनिया का चमकता हुआ सूरज है। मेरा देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के दम पर विश्व भर में लोकप्रिय हुआ है। मेरे देश को पुराने समय में सोने की चिड़िया कहा जाता था।

भारत सबसे प्राचीन सभ्यताओं वाला देश है और इन्हीं प्राचीन सभ्यताओं के कारण भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। साथ ही विश्व भर में लोकप्रिय देश था।

शिक्षा के क्षेत्र में भी मेरा देश कई हदो तक सबसे आगे हैं। मेरे देश में विज्ञान, गणित, धर्म, दर्शन, साहित्य, मानवतावादी संस्कृति और चिकित्सा का शंखनाद सबसे पहले हुआ था। वर्तमान समय में मेरे देश का नाम भारत और अंग्रेजी में इंडिया है। आज भी मेरा देश ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी सूचना, संचार और नए अविष्कार में सबसे आगे है।

मेरे देश की भौगोलिक सरचना

संसार के मानचित्र में मेरा देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। मेरा देश उत्तरी गोलार्ध में एक विशाल देश है। जो 84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 68.7 डिग्री पूर्वी देशांतर से 97.25 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच फैला हुआ है।

उत्तर से दक्षिण की लंबाई मेरे देश की 3214 किलोमीटर है और मेरे देश की पूर्व से पश्चिम की लंबाई की बात की जाए, तो यहां लंबाई 2933 किलोमीटर है।

Similar questions