Hindi, asked by harshbheda303, 10 months ago

Mera desh badal raha hai essay in Hindi or gujrati 800 words

Answers

Answered by R1G1
9
मेरा देश बदल रहा है  और धीरे-धीरे ही सही  विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है
। भारत विश्व की पांचवे नंबर की  अर्थव्यवस्था बनने को ओर बढ़ा रहा है। फिलहाल भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। गेंहू उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। दूध उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है। चावल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। इंटरनेट यूजर्स के मामले भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। भारत में 89 करोड़ से ज्यादा लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं जो विश्व में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इन्फार्मेशन टेक्नोलोजी से क्षेत्र में भारत के युवाओं में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। आज अमेरिका आदि जैसे देशों में आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा भारतीय कार्यरत हैं।
खेलों के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी साख बनानी शुरु कर दी है। क्रिकेट में भारत शुरु से छाया हुआ ही है। और दो बार विश्वकप (वनडे) और एक बार विश्व कप (टी-20) जीत चुका है। अन्य खेलों में भारत धीरे-धीरे उन्नति कर रहा है। अब पिछले चार-पांच ओलंपिक से हम खाली हाथ नही आते, कुछ न कुछ पदक लेकर ही आते हैं।
देश की जनता अपने अधिकारों के प्रति जाकरूक हो रही है। अब वो जात-पात के नाम पर वोट नही करती। वो अब विकास के नाम पर वोट करती है। देश की जनता ने ऐसे नेताओं को दुत्कार दिया जो जात-पात की राजनीति करते हैं।
देश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति कर रहा है। देश की बेटियां भी अब देश के बेटों के समान शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, ई-पेमेंट जैसे आधुनिक टेक्नोलोजी का उपयोग अब देश की जनता धड़ल्ले से करने लगी है।
सबसे बड़ी बात कि देश के नागरिकों मे अपने देश के लिये कुछ करने का जज्बा जाग उठा है।
सचमुच मेरा देश बदल रहा है।


Read more on Brainly.in - https://brainly.in/question/10356072#readmore





Mark me as a brainliest
Answered by Anonymous
5

किसी भी देश के लिए परिवर्तन की स्थिति सौभाग्यशाली मानी जाती है यदि यह परिवर्तन सकारात्मक दिशा में हो। पिछले एक दशक में भारत ने बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं, परंतु जीवटता और दृढ़ता भारतवासियों के अनुवांशिक गुणों में शामिल है। इन सब अच्छे-बुरे अनुभवों से गुजरते हुए भारत धीमी गति से ही सही पर निरन्तरता से तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। जब पूरा विश्व आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, भारतीयों ने बड़ी संजीदगी से इस संकट से निपटते हुए विकास के क्रम को अनवरत जारी रखा है। एक तरफ भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधारों की तरफ अग्रसर है, दूसरी ओर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सरहद पार सर्जिकल स्ट्राइक और म्यांमार सीमा पर हॉट परस्युट के जरिए वैश्विक परिदृश्य में अपनी काबिलियत का एक मजबूत सन्देश दिया है। इसरो जैसे उपक्रमों ने विज्ञान के क्षेत्र में दुनियाभर में भारतीय प्रतिभा की धाक जमाई है। खेलों में भी बेहतर तकनीक आने के चलते भारतीयों ने नई उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं। यदि यह कहा जाए कि इतिहास के मुकाबले बीते दशक में देश कहीं अधिक तेजी से बदला है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यद्यपि सामाजिक परिदृश्य में देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में भारत ने कुछ बुरे अनुभव भी देखे हैं, जाति और धर्म का वैमनस्य अप्रत्याशित रूप से बढा है जो देश की साख पर बट्टा लगा रहा है। यदि नफरत को दरकिनार कर समाज को सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएं तो नि:सन्देह भारत को विश्वशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Similar questions