Hindi, asked by KBharat, 9 months ago

Mera desh Nadal Raha hai Hindi nibandh

Who will answer first I will mark it as Brainliest......!!!!!
Hope you try to answer first​

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

महान वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति रह चुके एपीजे अब्दुल कलाम हमेशा दूसरों के लिए जीते रहे। वे तकनीक को भारत के जनसाधारण तक पहुंचाने की हमेशा वकालत करते थे। उन्होंने कई प्रेरणास्पद पुस्तकों की भी रचना की थी। ‘मेरा देश बदल रहा है’ में डॉ. कलाम के भाषण संग्रहित हैं। यह किताब आपको सपने देखने के लिए प्रेरित करती है। निश्चित ही इससे युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उनके 25 प्रेरणादायी भाषणों को पढ़कर पाठक अवश्य ही जीवन के विविध पहलुओं को जान पाएंगे। जीवन जीने और एक सफल और उत्साहपूर्ण जीवन जीने में कितना अंतर है, यह इस किताब से गुजरने के बाद पता चलता है।

Answered by lakshyabhardwaj20031
1

Answer:

मेरा देश बदल रहा है पर निबंध

मेरा देश बदल रहा है  और धीरे-धीरे ही सही  विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है

। भारत विश्व की पांचवे नंबर की  अर्थव्यवस्था बनने को ओर बढ़ा रहा है। फिलहाल भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। गेंहू उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। दूध उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है। चावल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। इंटरनेट यूजर्स के मामले भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। भारत में 89 करोड़ से ज्यादा लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं जो विश्व में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इन्फार्मेशन टेक्नोलोजी से क्षेत्र में भारत के युवाओं में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। आज अमेरिका आदि जैसे देशों में आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा भारतीय कार्यरत हैं।

खेलों के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी साख बनानी शुरु कर दी है। क्रिकेट में भारत शुरु से छाया हुआ ही है। और दो बार विश्वकप (वनडे) और एक बार विश्व कप (टी-20) जीत चुका है। अन्य खेलों में भारत धीरे-धीरे उन्नति कर रहा है। अब पिछले चार-पांच ओलंपिक से हम खाली हाथ नही आते, कुछ न कुछ पदक लेकर ही आते हैं।

देश की जनता अपने अधिकारों के प्रति जाकरूक हो रही है। अब वो जात-पात के नाम पर वोट नही करती। वो अब विकास के नाम पर वोट करती है। देश की जनता ने ऐसे नेताओं को दुत्कार दिया जो जात-पात की राजनीति करते हैं।

देश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति कर रहा है। देश की बेटियां भी अब देश के बेटों के समान शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, ई-पेमेंट जैसे आधुनिक टेक्नोलोजी का उपयोग अब देश की जनता धड़ल्ले से करने लगी है।

सबसे बड़ी बात कि देश के नागरिकों मे अपने देश के लिये कुछ करने का जज्बा जाग उठा है।

सचमुच मेरा देश बदल रहा है।

Similar questions