Math, asked by omprakashpanwar695, 9 months ago

Mera Manpasand Paryatan Sthal nibandh​

Answers

Answered by halamadrid
212

◆◆मेरा मनपसंद पर्यटन स्थल◆◆

मेरी पसंदीदा पर्यटन स्थल महाबलेश्वर है। महाबलेश्वर हिल स्टेशन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

महाबलेश्वर में घूमने के लिए कई जगहें हैं। इस जगह का वातावरण बहुत सुंदर और लुभावना है। यहाँ के ठंडे मौसम के कारण, इस जगह वर्ष के किसी भी समय पर जाया जा सकता है।

मैं यहां 3-5 बार जा चुका हूं। मैंने यहाँ वेना झील, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला फॉल्स, टेबल लैंड, आर्थर सीट, विल्सन प्वाइंट, सनसेट प्वाइंट जैसी जगहें देखी है।

इसके अलावा यहाँ के प्रसिद्ध मॅप्रो गार्डन में भी बहुत मज़ा आता है।यहाँ विभिन्न रस, जॅम, चॉकलेट, जेली मिलते हैं।

महाबलेश्वर का स्थानीक बाजार बहुत प्रसिद्ध है।वहाँ अलग अलग प्रकार की चीज़ें, चप्पल,कपड़े मिलते है।महाबलेश्वर आने के बाद मैं यहाँ की लोकप्रिय स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम जरूर खाता हूँ।

मुंबई से पास होने की वजह से और यहाँ के प्राकृतिक मौसम के कारण महाबलेश्वर मेरा पसंदीदा पर्यटन स्थल है।

Answered by tejasnandanwar13
2

Step-by-step explanation:

मेरा पसंदीदा पर्यटन स्थल निबंध

Similar questions