Hindi, asked by Astuti234, 8 months ago

Mera प्रिय लेखक पर निबंध​

Answers

Answered by Shanaya12387
41

Answer:

मैंने विभिन्न लेखकों की अनेक पुस्तकें पढ़ी हैं। अंग्रेजी लेखकों में विलियम शेक्सपियर और सर आर्थर कोनन डायल मेरे प्रिय लेखक हैं। हिंदी लेखकों में रविन्द्र नाथ टैगोर और मुंशी प्रेमचंद मेरे प्रिय लेखक हैं लेकिन रविन्द्रनाथ टैगोर जी को मैं अधिक पसंद करता हूँ। वह इस संसार के महान कवियों में से एक हैं।

रविन्द्रनाथ टैगोर बंगाल के बहुत आदरणीय परिवार से हैं। टैगोर जी का जन्म 7मई 1861 ई को कोलकाता के जोरसान्को में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री देवेन्द्रनाथ टैगोर था। रविन्द्रनाथ जी ने प्रारम्भिक शिक्षा कोलकाता के दो प्रसिद्द विद्यालयों से प्राप्त की जो थे ओरिएण्टल अकादमी और कलकत्ता नार्मल। सन1871 में टैगोर जी उच्च शिक्षा के लिए इंग्लॅण्ड चले गए। उन्होंने लन्दन विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की।

रवीन्द्रनाथ टैगोर जी का पारिवारिक जीवन दुखों से भरा था। उनका विवाह 1888 में हुआ लेकिन सन 1902 में इनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी। कुछ वर्षों के पश्चात सन 1907 में इनके पिता की भी मृत्यु हो गयी। इन सबके बीच सन 1904में इनकी पुत्री की भी मृत्यु हो गयी। इन दुखद घटनाओं के चलते टैगोर जी अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति के हो गए। 

रविन्द्रनाथ टैगोर भारत से गहरा लगाव था। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई। उन्होंने अपनी रचनाओं के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों में देशभक्ति की लहर दौडाई। उन्होंने सन 1901 में विश्वभारती की स्थापना की। वह भारत को शिक्षा और संस्कृति का घर बनाना चाहते थे। 7 अगस्त 1941 को रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की मृत्यु हो गयी। वह एक लेखक, देशभक्त और महान समाज सुधारक थे।

Similar questions