Hindi, asked by Jeffff, 11 months ago

Mera priya vishya khelkud par anuchad in hindi

Answers

Answered by maheshsaritha381
0

मेरा प्रिय खेल हॉकी है। वाह्य रूप से खेले जाने वाले खेलों में मुझे हॉकी सबसे अधिक पसंद है क्योंकि इसमें खिलाड़ी मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही रूप में व्यस्त रहता है। हॉकी, भारत का राष्ट्रीय खेल भी है।

हॉकी एक ऐसा खेल होता है जिसमें दो टीम एक-दूसरे के विरुद्ध खेलती हैं एवं हॉकी स्टिक की मदद से विरोधी के खेमे में गेंद गोल में डालकर गोल करने का प्रयास करती हैं। हॉकी के वर्तमान में अनेक प्रकार हैं, यथा- फील्ड हॉकी, आइस हॉकी, रोलर हॉकी, स्लेज हॉकी और स्ट्रीट हॉकी।

भारत में हॉकी का खेल बहुत पुराना एवं प्रिय है। ओलंपिक खेलों में हॉकी में भारत का गौरवपूर्ण स्थान रहा है। 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिहाज से स्वर्णिम रहा है। इस दौरान भारत ने 6 स्वर्ण पदक लगातार हॉकी स्पर्धा में प्राप्त किये।

Or

बैडमिंटन खेल हमारे देश में पुराने जमाने से खेला जाता रहा है. इस खेल को खेलने के लिए ज्यादा स्थान की जरूरत नहीं होती इसलिए इसको शहरों और गांवों में कहीं पर भी खेला जा सकता है और इसीलिए यह सभी क्षेत्रों के बच्चों और लोगों को बहुत पसंद है. हमारे विद्यालय के सभी बच्चों को यह गेम खिलाया जाता है और हर साल खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें हमारे विद्यालय और अन्य विद्यालयों के चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेते है.

बैडमिंटन खेल को विद्यालय स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है. इस खेल को लड़के और लड़कियां दोनों खेल सकते है. भारत में यह क्रिकेट के बाद में खेले जाने वाला दूसरा सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है. बैडमिंटन खेलने से शारीरिक थकान दूर होती है और साथ ही दिमाग भी सुचारु रुप से कार्य करता है. कई बड़े लोग तो अपने मोटापे और शरीर की थकान को कम करने के लिए यह खेल रोज खेलते है.

मैं रोज अपने दोस्तों के साथ अपने घर के आंगन में बैडमिंटन खेलता हूं इस को फैलने से मेरा स्वास्थ्य कभी खराब नहीं होता जिससे मैं रोज विद्यालय में बिना बीमार हुए जाता हूं. इस खेल को खेलने के लिए एक मैदान के दो समान भागों के बीचो-बीच एक जाली (प्लास्टिक का जाल) लगाया जाता है जो कि दोनों तरफ के खिलाड़ियों के लिए एक सीमा का काम करता है.

बैडमिंटन खेलने के लिए कम से कम दो खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है और दो लोहे के रैकेट होते हैं जिन पर प्लास्टिक का धागा लपेटा हुआ होता है. और एक शटलकॉक होती है जिसमें एक गेंद नुमा रबर में चिड़िया की तरह है पंख लगे होते है. इस गेम को खेलने के लिए पहले फोन की गेंद का इस्तेमाल भी किया जाता था. इस गेम को ज्यादातर देशों के लोग पसंद करते है.

Similar questions