Hindi, asked by daniyaimam16, 5 months ago

mere desh par 200 shabd ka nibandh
please answer according to class 6​

Answers

Answered by Anonymous
1

Answer:

भारत मेरा देश है और मुझे अपने देश पर गर्व है। मुझे अपने देश की परंपरा, सांस्कृतिक भावनाएं, जीवन मूल्यों पर गर्व है और हमेशा रहेगा। भारत यह दुनिया का सातवां सबसे विशाल और विस्तृत देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक और घनी आबादी वाला देश है। भारत को इंडिया, हिंदुस्तान भी कहा जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मो के लोगो को सामान मान्यता प्रदान करता है। भारत में 29 राज्य है और सभी राज्यों की अपनी विशेष भाषा है, और फिर भी हम सब भारतवासी एक सूत्र में बंधे हुए है। पौराणिक कथाओ के अनुसार हमारे देश का नाम प्राचीन हिन्दू राजा भरत के नाम पर पड़ा था। भारत की हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता आज भी विश्व प्रसिद्ध है। देश की मिटटी और उसकी सुगंध के एहसास को ब्यान नहीं किया जा सकता है।

Similar questions