Hindi, asked by rajgill3, 4 months ago

mere desh par nibahd​

Answers

Answered by Anonymous
2

हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है। इसमें विभिन्न धर्मों के लोग हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि शान्ति और प्रेमपूर्वक रहते हैं। उन सभी के पूजास्थल और तीर्थस्थल हैं। ये सभी मिलकर भारत की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। विश्व का सातवाँ आश्चर्य ताजमहल भारत में स्थित है। मेरे देश भारत की शोभा निराली है। यहाँ गर्मी, सर्दी, बसन्त, पतझड़ सभी ऋतु समय समय आती रहती हैं। यहाँ कश्मीर की सुन्दरवादियाँ हैं तो राजस्थान का विशाल रेगिस्तान भी है।

यहीं राम और कृष्ण ने जन्म लिया था। यहीं वेदों का ज्ञान ऋर्षि मुनियों ने पाया था। यहाँ की स्त्रियों ने अपने कत्र्तव्य पालन को ही अपना धर्म समझा था। सीता, दुर्गावती, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई आदि महान नारियाँ इसी भारत में जन्मी थीं। यह वह देश है जहाँ गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, कृष्णा, कावेरी निरन्तर अपने जल से सारे भू भाग को सींचती रहती हैं। गंगा नदी को तो उसकी पवित्रता के कारण देव नदी के नाम से जाना जाता है। इस बारह मास बहने वानी नदी से भारत का बहुत बड़ा भाग सिंचित होता है। इसके किनारे अनेक तीर्थ स्थल और बड़े बड़े नगर स्थित हैं।

मेरा देश भारत महान है। हम भारतवासी इसकी माता के समान इन शब्दों में स्तुति करते हैं- वन्देमातरम्। यह एशिया महाद्वीप के बड़े देशों में से एक है। इसी जनसंख्या 100 करोड़ से भी अधिक है। यह विश्व का सबसे बड़ा प्रजातन्त्र प्रणाली वाला देश है। इसके उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में हिन्द महासागर। इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर ठाठे मारता है।

Similar questions
Math, 4 months ago