Hindi, asked by steamy, 6 months ago

'Modern age is a progressive age for humans' 150-200 words in Hindi​

Answers

Answered by bhatiamona
1

आधुनिक युग एक प्रगतिवादी युग है इस पर निंबध लिखना है :

आधुनिक युग मानव के लिए एक प्रति प्रगतिवादी युग है, इस बात में जरा भी शंका नहीं होनी चाहिए। मानव सभ्यता के इतिहास में जितना भी विकास हुआ है, वह हाल-फिलहाल के 100-200  वर्षों के बीच में ही हुआ है। चाहे तकनीक का क्षेत्र या शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में जो भी प्रगति हुई है, वह आधुनिक युग में ही हुई है।

मानव इतिहास में पिछले 5000 वर्षों में जितनी प्रगति नहीं हुई,उतनी प्रगति 100 -200 वर्षों में ही हो गई है। आज मानव हर दृष्टि से सक्षम है, वह चाँद और अंतरिक्ष में पहुँच गया है, और उसने दूसरे ग्रहों पर अपने पाँव रखने शुरू कर दिए हैं। तकनीक के क्षेत्र में मनुष्य उन्नति के शिखर पर पहुंच गया है, एक

एक से एक तकनीकी उपकरणों का अविष्कार हो गया है। विज्ञान मैं निरंतर नए प्रयोग और शोध हो रहे हैं और विज्ञान ने सामान्य जनजीवन को बेहद सुगम बना दिया है। यातायात के साधनों इतने विकसित हो चले हैं कि कई दिनों की यात्रा चंद घंटों में सिमट कर रह गयी है। विश्व के अनेक देशों में लोकतंत्र अपनी जड़ें जमा चुका है। समाज के हर वर्ग के लिये समान अधिकार और मानव अधिकारों के लिए आवाज उठने लगी है।

देखा जाये तो चाहे तकनीकी क्षेत्र हो, या विज्ञान का क्षेत्र अथवा सामाजिक क्षेत्र। हर जगह प्रगति निरंतर प्रगति हो रही है, ये सब आधुनिक युग मे ही हुई, इसलिए यह कहा जा सकता है कि आधुनिक युग मानव का प्रगतिवादी युग है।

Similar questions