Hindi, asked by arjunmakilari3831, 11 months ago

Mujhe class 7 ka Bal Mahabharat Katha ka chapter 21 chapter 22 chapter wise question and answer chahiye

Answers

Answered by AbsorbingMan
14

                                           Chapter 21

पांडवों ने अपना अज्ञातवास किस प्रकार बिताया?  

उत्तर-  पांडव भेष बदलकर राजा विराट के यहाँ चाकरी करने गए, तो विराट ने उनके बहुत आग्रह करने पर उन्हें अपनी सेवा में ले लिया। पांडव अपनी-अपनी पसंद के कामों पर नियुक्त कर लिए गए। युधिष्ठिर 'कंक' के नाम से विराट के दरबारी बन गए। भीमसेन 'वल्लभ' के नाम से रसोइयों का मुखिया बनकर रहने लगा। अर्जुन स्त्री के वेश में ‘बृहन्नला' के नाम से रनवास की स्त्रियों को नाच और गाना-बजाना सिखलाने लगा। नकुल ‘ग्रंथिक' के नाम से घोड़ों की देखभाल करने लगा। सहदेव ‘ततिपाल' के रूप में गाय-बैलों की देखभाल करता रहा। पांचाल-राजा की पुत्री द्रौपदी विराट की पत्नी सुदेष्णा की सेवा-सुश्रूषा करती हुई रनवास में 'सैरंध्री' के नाम से काम करने लगी।

                                            Chapter 22

अर्जुन ने रणभूमि में पांचों महारथी को किस प्रकार परास्त किया?

उत्तर- अर्जुन को दुर्योधन का पीछा करते देखकर भीष्म आदि सेना लेकर अर्जुन का पीछा करने लगे। अर्जुन ने उस समय अद्भुत रण-कौशल का परिचय दिया। पहले तो उसने कर्ण पर हमला करके उसे बुरी तरह से घायल करके मैदान से भगा दिया। इसके बाद द्रोणाचार्य की बुरी गत होते देखकर अश्वत्थामा आगे बढ़ा और अर्जुन पर बाण बरसाने लगा। मौका पाकर आचार्य जल्दी से खिसक गए। उनके चले जाने के बाद अर्जुन अब अश्वत्थामा पर टूट पड़ा। दोनों में भयानक युद्ध होता रहा। अंत में अश्वत्थामा को हार माननी पड़ी। उसके बाद कृपाचार्य की बारी आई और  वह भी हार गए। इस प्रकार अर्जुन ने रणभूमि में पांचों  महारथी को परास्त कर दिया।

Disclaimer - Kindly write question alongwith for better Answering.

Do Mark Brainliest.

Answered by laksh6882
4

Answer:

yrr tum toh paagal ho... khud karlo... padai aur ques sab khud karna chahiye .... apna kaam khud karo.... cheater....

Similar questions