Hindi, asked by ananya1233, 11 months ago

निबंध हिन्दी हमरी रास्ट्र भाषा

Answers

Answered by s7388
3
प्रस्तावना : राष्ट्र भाषा का शाब्दिक अर्थ है  भाषा अर्थात वह भाषा, जिसे राष्ट्र की अधिकाँश जनता समझ सके। इस परिभाषा के अनुसार हमारे देश की राष्ट्र भाषा हिंदी है। भारत में अनेक रज्य हैं । उन राज्यों की अपनी अलग-अलग भाषाएं हैं । इस प्रकार भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्रभाषा है इसे लगभग भारत के सभी लोग समझ सकते है। इसी कारण हिंदी को राष्ट्र भाषा का गौरव प्राप्त है।संविधानिक रूप से भी हिंदी को राष्ट्रभाषा को दर्जा प्रदान किया गया है। 

राष्ट्र भाषा के गुण : किसी देश की राष्ट्र भाषा में निम्न गुण होने चाहिए तभी वह राष्ट्र भाषा कहलाने लायक होगी।

१ सरलता : राष्ट्र भाषा को सरल होनाचाहिए जिससे इसे आसानी से सीखा सके।हिंदी में यह गुण पर्याप्त मात्रा में है।

२ विशाल साहित्य : हिंदी का साहित्य अत्यंत अगाध है। उसमें महाकाव्य जैसेरामायण, महाभारत अनेक ग्रन्थपुराण कवितायें, कहानियां हैं तथा आज भी में शिक्षा राजनीति साहित्य आदि क्षेत्रों मेंरचनाएं की जा रही हैं।

३ अधिकाँश जनताकी मातृभाषा होना : हिंदी 30 करोड़ से अधिक लोगों की मातृभाषा है। लगभग 50 करोड़ से अधिक व्यक्ति हिंदी को समझ सकते हैं। 

राष्ट्रभाषा से लाभ :हिंदी के राष्ट्रभाषा हो जानेसे हमें अनेक लाभ है। राष्ट्रभाषा साधारण सेसाधारण व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। अगरसभी को हिंदी आती होगी तो विचारों के आदानप्रदान में भी आसानी होगी , जिससे देश मेंएकता स्थापित होगी। राष्ट्र भाषा का प्रचार हो जानेसे शासन कार्यों में भी आसानी होगी। 
उपसंहार : हिंदी में वह सभी गुण  विद्यमान हैजो एक राष्ट्र भाषा में होने चाहिए। अतः हमारीसरकार का भी यह परम कर्तव्य है की वह हिंदीका और प्रचार प्रसार करे जिससे हमारी राष्ट्रभाषाहिंदी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जा सके। 

ananya1233: thanks
Similar questions
Math, 6 months ago