Hindi, asked by sputtappa78182, 5 months ago

निबंध लिखिए हमारा गांव​

Answers

Answered by kumarisanskriti220
3

Answer:

हमारा देश भारत गांवों का देश है। यहां की अधिकांश जनसंख्या गांवों में ही निवास करती है। भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में कुटीर उद्योग, पशुधन, वन, मौसमी फल एवं सब्जियां इत्यादि इन सब के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती। वर्तमान में गांव देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारे देश की आत्मा गांव ही है। इन गांवों में ही मेहनतकश किसान व मजदूर निवास करते हैं जो कि देशवासियों के अन्नदाता हैं। किसानों के परिश्रम से जहां हमें खाद्य सामग्री मिलती है। वहीं वे भारतीय अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश की खुशहाली किसानों के परिश्रम और त्याग पर निर्भर करती है। वैसे भी देश का यदि वास्तविक रूप देखना है तो गांवों में ही इसे देखा जा सकता है। इन सबके अलावा गांव हमारे सभ्यता के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व यदि गांवों की ओर ध्यान दिया जाता तो गांवों की स्थिति आज कुछ और ही होती।

I can write this much only sorry bro

Similar questions