Hindi, asked by lalithasruthi51, 6 hours ago


निबंध लिखिए।
कंप्यूटर का महत्व बताते हुरा।​

Answers

Answered by kenguvalohith123
3

Explanation:

प्रस्तावना Introduction (कंप्यूटर का महत्व पर निबंध)

कंप्यूटर मानव जाति के लिए विज्ञान का एक अद्भुत उपहार है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक है। आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है। पहला कंप्यूटर एक यांत्रिक कंप्यूटर था, जो चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया गया था।

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक गणना मशीन है। यह बहुत ही सरल डेटा आधारित मशीन है। यह विभिन्न कार्यों को तेज़ी से और अधिक सटीक रूप से निष्पादित करता है।

इसका उपयोग किसी भी प्रकार के काम को संपन्न करने के लिए किया जा सकता है। यह पेंट टूल, टेक्स्ट टूल इत्यादि जैसे कई अन्य उपकरणों की सुविधा प्रदान करता है जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। यह हमें पहले से संग्रहीत डेटा में परिवर्तन करने के साथ-साथ नये डेटा को सुरक्षित करने की अनुमति देता है और हम इसमें एक साथ बहुत सारा डेटा एकत्रित कर सकते है।

इसमें कोई भी जानकारी को सुरक्षित करने के लिये हम कीबोर्ड का उपयोग करते है तथा आउटपुट के लिये हम प्रिंटर आदि कई यंत्रों का उपयोग का सकते है। कंप्यूटर में कई सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर होते है जिनकी सहायता से यह अच्छी तरह काम करता है। सी पी यू को हम कंप्यूटर का दिमाग कहते है।

कंप्यूटर के 2 मुख्य भाग

1. सॉफ्टवेर Software

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के वे भाग होते है, जिन भागों को हम अपने हांथों से छू नहीं सकते केवल देख सकते है और हम उस पर कार्य भी कर सकते हैं, सॉफ्टवेयर का निर्माण कंप्यूटर पर कार्य को आसान बनाने के लिये किया जाता है, आजकल हम हमारे काम के आधार पर सॉफ्टवेयर का निर्माण कर सकते है, जैसा काम वैसा ही सॉफ्टवेयर होता है।

और पढ़ें - सौर ऊर्जा के फायदे नुकसान

सॉफ्टवेयर को बडी-बडी कंपनियों में उपयोग कर्ता की जरूरत को ध्‍यान में रखकर बनाया जाता है।, इसमें से सॉफ्टवेयर बिना किसी शुल्क के उपलब्‍ध होते है तथा कुछ के लिये हमें पैसे चुकाने पड़ते है।

जैसे हमें फोटो से सम्‍बन्धित कार्य करना हो तो उसके लिये फोटोशॉप सॉफ्टवेयर या कोई वीडियो देखना हो तो हम उसके लिये मीडिया प्‍लेयर का उपयोग कर सकते है। सॉफ्टवेयर के दो भाग होते है- सिस्टम सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।

2. हार्डवेयर Hardware

कंप्यूटर विभिन्न प्रोग्रामों का समूह होता हैं, जिसके द्वारा विशिष्ट कार्यों को किया जा सकता हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के ऐसे भाग होते है, जिन्हें हम छु सकते है हार्डवेयर एक निश्चित कार्य करते है, जिसके लिए उन्हें निर्माण किया जाता है जैसे- कीबोर्ड, माउस, मॉनीटर, सी पी यू, प्रिंटर, प्रोजेक्टर इत्यादि।

कंप्यूटर के लाभ Benefits of Computer in Hindi

नीचे हमने कंप्यूटर के कुछ फाएदों के विषय में बताया है –

कंप्यूटर के द्वारा हम सभी प्रकार के बिल जमा कर सकते है।

शॉपिंग मॉल में या ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है।

ईमेल, मैसेजिंग कर सकते है।

विडियो चैट आदि सभी कार्य दुनिया के किसी भी जगह से कर सकते है।

आज हम सभी बैंकों में कंप्यूटर के माध्यम से सारे कार्य आसानी से कर सकते है।

कंप्यूटर का उपयोग रेलवे और हवाई अड्डों में किया जाता है। आरक्षण लेने और आरक्षण रद्द करने में भी इसका उपयोग किया जाता है। यह ट्रेनों के साथ-साथ हवाई जहाज के आगमन और प्रस्थान को नियंत्रित करता है।

प्रिंटिंग बुक और न्यूज पेपर में कंप्यूटर ज्यादा आवश्यक हैं।

बड़े शहरों में सड़कों के यातायात के नियम भी कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित किये जाते है।

अपराधियों के रिकॉर्ड रखने के लिए भी पुलिस कंप्यूटर का उपयोग करती है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल खातों, स्टॉक, चालान और पेरोल इत्यादि को बनाए रखने के लिए व्यावसायिक रूप में किया जाता है। अ

स्पताल में रोगियों के चिकित्सा इतिहास और विशेष रूप से सर्जरी और पैथोलॉजी के रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता हैं।

बैंकों में, यह वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मौसम के पूर्वानुमान के लिये भी हम कंप्यूटर उपयोग किया जाता है।

Similar questions